लुधियाना/यूटर्न/21 जुलाई। हैबोवाल के जावंद विहार की गली नंबर तीन में स्थित शिव शक्ति मंदिर में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा घुसकर भगवान शिवजी की मूर्ति खंडित कर दी गई। थाना हैबोवाल की पुलिस ने जवंद विहार के सुभाष चंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सुभाष चंद्र ने बताया कि वह शिव शक्ति मंदिर कमेटी का प्रधान है। उनके अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति रात को करीब आठ बजे मंदिर में घुसा। जिसके बाद उसने मंदिर में पड़ा स्टील का प्रसाद वाला डिब्बा उठाकर भगवान शिवजी की मूर्ति पर मारा। जिससे मूर्ति खंडित हो गई। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस द्वारा इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस आरोपी का पता लगा रही है।
----