ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
New Delhi: सिक्किम सुरंग हादसा: बचाव अभियान के बीच पीएम मोदी ने लिया हालात का जायजा, सीएम तमांग को दिया सहयोग का आश्वासन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Barnala: पुलिस कार्रवाई में गैंगस्टर अर्शी और गुरशरण गिरफ्तार, हथियार जब्त Jalandhar: लंबी वेटिंग से मिलेगी निजात, रेलवे की नई योजना से यात्रियों को मिलेगा सफर का विकल्प New Delhi: नीट पेपर लीक मुद्दे पर सियासी घमासान तेज, पीएम आवास मार्च से पहले राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका Panchkula: आपात सूचना पर तुरंत पहुंचेगी पुलिस, पंचकूला में ईआरवी और राइडर सिस्टम को किया गया मजबूत Panchkula: अवैध शराब की खेप लेकर पहुंचा पंचकूला, पुलिस ने कार समेत तस्कर को दबोचा Zirakpur: सड़कें होंगी कब्जामुक्त, जीरकपुर नगर परिषद ने शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान Dera Bassi: भक्ति के रंग में रंगा शहर, श्रद्धालुओं ने खींचा भगवान जगन्नाथ जी का रथ और मांगी सुख-समृद्धि की कामना Jagraon: ‘जय श्री राम’ के जयकारों के बीच अंकुर गुप्ता ने संभाली दशहरा कमेटी की जिम्मेदारी Chandigarh: पेपर लीक मुद्दे पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, छात्रों पर बल प्रयोग के आरोपों को लेकर केंद्र पर साधा निशाना Dera Bassi: संगठन और शिक्षा से ही समाज की तरक्की संभव, सलमानी बिरादरी ने डेराबस्सी में बनाई नई रणनीति Zirakpur: ओवरफ्लो और जाम सीवरेज से मिलेगी राहत, जीरकपुर में नए एसटीपी से बदलेगी व्यवस्था Zirakpur: नंबरदार यूनियन की नई कार्यकारिणी गठित, जतिंदर सिंह ढकोली फिर बने प्रधान
Logo
Uturn Time
नाम्ची जिले के समरदुंग में तीस्ता चरण-6 परियोजना हादसे को लेकर केंद्र और राज्य सरकार सक्रिय, मुख्यमंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता से प्रदेशवासियों को मिला भरोसा; मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटीं विशेषज्ञ टीमें
गंगटोक (Naren Danu) : सिक्किम के नाम्ची जिले के समरदुंग में एनएचपीसी की निर्माणाधीन तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की सुरंग में हुए हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने घटना की स्थिति और चल रहे राहत एवं बचाव अभियान की प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री तमांग ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे में प्रभावित श्रमिकों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है। तमांग ने कहा कि प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता और सहयोग की भावना ने इस मुश्किल समय में सिक्किम के लोगों को मजबूती दी है। उन्होंने केंद्र सरकार के समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार बचाव अभियान को पूरी गंभीरता के साथ आगे बढ़ा रही है। सुरंग में फंसे श्रमिकों की तलाश और राहत कार्य में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय लोग संयुक्त रूप से जुटे हुए हैं। बचाव दल लगातार प्रभावित क्षेत्र में अभियान चला रहे हैं। गौरतलब है कि दक्षिण सिक्किम के समरदुंग स्थित एनएचपीसी तीस्ता स्टेज-6 परियोजना की सुरंग में गैस रिसाव और मलबा गिरने की घटना के बाद हादसा हुआ था। अब तक सात श्रमिकों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य प्रभावित लोगों की तलाश जारी है।