Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
23% कम बारिश से बढ़ी चिंता, दक्षिण-पश्चिम जिलों में शुष्क मौसम रहने का अनुमान
चंडीगढ़ (naren Danu) : पंजाब में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अगले कुछ दिनों तक व्यापक बारिश की संभावना नहीं है। उत्तर और मध्य पंजाब के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून से 11 जुलाई के बीच पंजाब में सामान्य तौर पर 104.1 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक केवल 79.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। यानी राज्य में अब तक 23 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जिसके चलते पंजाब को वर्षा की स्थिति के आधार पर रेड श्रेणी में रखा गया है। रविवार को कहां होगी बारिश? रविवार को पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और नवांशहर में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं अमृतसर, तरनतारन, मोगा, बरनाला और संगरूर में छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। दूसरी ओर फाजिल्का, मुक्तसर, फिरोजपुर, फरीदकोट, बठिंडा और मानसा में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। 13 से 15 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम सोमवार से मानसून की गतिविधियां और कमजोर पड़ सकती हैं। पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना रहेगी, जबकि अन्य उत्तरी और मध्य जिलों में केवल हल्की या छिटपुट वर्षा के संकेत हैं। 14 और 15 जुलाई को भी मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और दक्षिण-पश्चिम पंजाब के अधिकांश जिलों में शुष्क मौसम बना रह सकता है। फरीदकोट सबसे गर्म शनिवार को राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान फरीदकोट में 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा चंडीगढ़ 33.9°, अमृतसर 33.4°, लुधियाना 32.6°, पटियाला 33.6°, पठानकोट 32.5° और बठिंडा 36.5° सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल पंजाब में भारी बारिश की संभावना कम है और मानसून की सक्रियता सीमित इलाकों तक ही रहने के संकेत हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में वर्षा की कमी कृषि क्षेत्र के लिए चिंता का विषय बनी रह सकती है।