Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
New Delhi: ओमान तट पर कंटेनर जहाज पर हमले की भारत ने की निंदा, 11 भारतीयों में से एक अब भी लापता - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
सुरक्षित नौवहन बहाल करने की अपील, विदेश मंत्रालय बोला- तनाव कम कर कूटनीतिक समाधान निकाला जाए
नई दिल्ली (Naren Danu) : ओमान के तट के समीप साइप्रस के ध्वज वाले मालवाहक जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर हुए हमले के बाद भारत ने सक्रिय कूटनीतिक पहल शुरू कर दी है। विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि जहाज पर मौजूद 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है। सरकार ने बताया कि ओमान में भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन और बचाव एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में है तथा लापता भारतीय की खोज के प्रयासों की निगरानी कर रहा है। भारत ने राहत अभियान में सहयोग के लिए ओमान सरकार का आभार भी व्यक्त किया। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय ने जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर लगातार बढ़ते हमले वैश्विक व्यापार और समुद्री सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन रहे हैं। मंत्रालय ने सभी पक्षों से संयम बरतने और तनाव कम करने की दिशा में कूटनीतिक प्रयास तेज करने की अपील की। भारत ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक ढांचे को निशाना बनाया जाना स्वीकार्य नहीं है। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप समुद्री मार्गों पर सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही बहाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं।