Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
Panipat: रिफाइनरी कर्मचारियों की मांगे न मानने पर यूनियन सदस्यों ने काले कपड़े पहनकर किया रोष प्रदर्शन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
रिफाइनरी कर्मचारियों का प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन, यूनियन हुई आक्रामक
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, पानीपत रिफाइनरी कर्मचारी यूनियन द्वारा कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाएं न देने और समस्याओं का समाधान न होने के कारण रविवार को रिफाइनरी दिवस पर रिफाइनरी प्रशासन के खिलाफ काले कपड़े पहनकर रोष प्रदर्शन कर रिफाइनरी टाउनशिप में प्रभात फेरी निकाली गई। कर्मचारी यूनियन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो अनिश्चितकालीन अनशन किया जाएगा। जिसका जिम्मेदार रिफाइनरी प्रशासन होगा। रविवार सुबह कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने रिफाइनरी टाउनशिप में एकत्रित होकर रिफाइनरी प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ काले कपड़े पहनकर रोष प्रदर्शन करते हुए प्रभात फेरी निकाली गई। रिफाइनरी कर्मचारी यूनियन ने रिफाइनरी प्रशासनिक अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो कर्मचारी यूनियन द्वारा अनिश्चितकालीन अनशन किया जाएगा। बता दें कि इंडियन ऑयल रिफाइनरी कर्मचारी यूनियन द्वारा मांगें मनवाने के लिए रिफाइनरी टाउनशिप में 29 जून को एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया था। जिसमें रिफाइनरी कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख और मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन के खिलाफ नारेबाजी की गई थी। वंही 10 जुलाई को रिफाइनरी कर्मचारी यूनियन द्वारा दिए गए समय के अंदर रिफाइनरी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनकी मांगे न मानने पर कर्मचारी यूनियन का गुस्सा फूट पड़ा और रिफाइनरी गेट पर एकत्रित होकर रिफाइनरी प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पी 25 प्रोजेक्ट गेट से कोको चौंक तक जुलूस निकाला गया था। रिफाइनरी दिवस पर प्रधान संपूर्ण सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने पिछे किए प्रदर्शनों में कहा था कि रिफाइनरी टाउनशिप में लोगों के लिए मूलभूत सुविधा पीने का साफ पानी नहीं है जिसके लिए तुरंत आर.ओ. प्लांट लगवाया जाए। रिफाइनरी टाउनशिप में बहुत अधिक संख्या में आवारा कुत्ते घूमते हैं। जो आए दिन किसी न किसी को अपना शिकार बना लेते हैं। हम रिफाइनरी प्रशासन से मांग करते हैं कि आवारा कुत्तों का स्थाई समाधान करवाया जाए। दवाइयों की गुणवत्ता और मेडिकल लैब में सुधार करवाओ। सर्विस डिपार्टमेंट में मैनपावर की भर्ती करो, रिफाइनरी टाउनशिप एस्टेट ऑफिस की बदहाली दूर करो, पी.पी.3 प्लांट में ई.ओ. की नियुक्ति बंद करो आदि सहित हमारी दर्जन भर मांगें हैं जिनके लिए कर्मचारी यूनियन द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया था। कर्मचारी यूनियन के प्रधान संपूर्ण सिंह ने कहा कि आज रिफाइनरी दिवस है। हम कर्मचारी यूनियन के सदस्य रिफाइनरी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मनाए जाने वाले रिफाइनरी दिवस का डटकर विरोध करेंगे और उनके बराबर में केक काटकर रिफाइनरी दिवस मनाएंगे। उन्होंने कहा कि रिफाइनरी दिवस और इंडियन ऑयल दिवस पर कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं में भारी कटौती की गई है। जिस कारण हम रिफाइनरी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मनाए जाने वाले रिफाइनरी दिवस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के लिए पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव है और रिफाइनरी प्रशासनिक अधिकारी ऐश करें हम ऐसा नहीं होने देंगे। हम अपने हकों की लड़ाई के लिए संघर्ष निरंतर जारी रखेंगे। इस अवसर पर उनके साथ दिनेश कुमार, पवन कुमार, मनोज कटियार, शुभम चौधरी, विजय बुमरा, कृष्णा, प्रदीप कुमार, अमरपाल, ललित कुमार, टिंकू, चंदन, रवि प्रकाश आदि सहित कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी और सैंकड़ों की संख्या में यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे।