Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
New Delhi: भारत को लेकर अफगान मंत्री का बड़ा बयान, पाकिस्तान में मची हलचल - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
भारत से रिश्ते मजबूत करने के संकेत, अफगान मंत्री बोले- 'भारत और अफगानिस्तान का डीएनए एक'

नई दिल्ली में व्यापारिक कार्यक्रम के दौरान कृषि, सिंचाई और निवेश में सहयोग बढ़ाने पर जोर; द्विपक्षीय साझेदारी को नई गति देने की बात
नई दिल्ली (Naren Danu) : अफगानिस्तान ने भारत के साथ आर्थिक और विकासात्मक सहयोग को आगे बढ़ाने के संकेत दिए हैं। भारत दौरे पर आए अफगानिस्तान के कृषि, सिंचाई एवं पशुपालन मंत्री मौलवी अताउल्लाह ओमरी ने दोनों देशों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की सराहना करते हुए कहा कि भारत और अफगानिस्तान के बीच गहरे आत्मीय रिश्ते हैं। उन्होंने कहा कि भारत आकर उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे वह अपने ही देश और अपने लोगों के बीच हों। विदेश मंत्रालय के सहयोग से नई दिल्ली में आयोजित इंडिया-अफगानिस्तान ट्रेड अपॉर्च्युनिटीज इंडस्ट्री इंटरैक्टिव सेशन को संबोधित करते हुए ओमरी ने कहा कि भारत यात्रा के दौरान उन्हें सरकार और विभिन्न संस्थाओं से गर्मजोशी भरा स्वागत मिला। उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों को साझा इतिहास, संस्कृति और सभ्यता पर आधारित बताया। अफगान मंत्री ने कहा कि उनके देश की लगभग 80 प्रतिशत आबादी कृषि, सिंचाई और पशुपालन पर निर्भर है। ऐसे में आधुनिक तकनीक, कृषि नवाचार, खाद्य प्रसंस्करण और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में भारत महत्वपूर्ण भागीदार बन सकता है। उन्होंने भारतीय उद्योग जगत से निवेश और तकनीकी सहयोग बढ़ाने की अपील भी की। यह बयान ऐसे समय आया है जब क्षेत्रीय स्तर पर अफगानिस्तान और पाकिस्तान के संबंधों में तनाव की चर्चा है। इसी सप्ताह नई दिल्ली में भारत-अफगानिस्तान संयुक्त समिति की चौथी बैठक भी हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने मानवीय सहायता, विकास परियोजनाओं, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, व्यापार और आर्थिक सहयोग समेत कई क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया।