कई SDO और JE के बदले कार्यक्षेत्र, नए वर्क असाइनमेंट तत्काल प्रभाव से लागू; विकास कार्यों में तेजी लाने का दावा
लुधियाना (Narendra Singh Danu) : महानगर में विकास कार्यों को गति देने और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नगर निगम लुधियाना ने इंजीनियरिंग विंग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। नगर निगम कमिश्नर की मंजूरी के बाद संयुक्त कमिश्नर (ए) की ओर से कई वरिष्ठ अधिकारियों, एसडीओ (SDO) और जूनियर इंजीनियरों (JE) के तबादलों व नए कार्यक्षेत्रों संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
नगर निगम द्वारा जारी आदेश (नंबर 371/JC(A), दिनांक 04 जुलाई 2026 तथा डायरी नंबर 263/M.O., दिनांक 6 जुलाई 2026) के अनुसार कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
किरनजीत सिंह (SDO, B&R) को वार्ड नंबर 9, 10, 30 और 74 से 85 तक का प्रभार सौंपा गया है।
अवतार सिंह (SDO, B&R) को सब-जोन B-4 की जिम्मेदारी दी गई है।
मनविंदर सिंह (SDO, B&R) अपने मौजूदा कार्यों के साथ हॉट मिक्स प्लांट का अतिरिक्त चार्ज भी संभालेंगे।
बलविंदर सिंह (SDO, B&R) की तैनाती सब-जोन B-4 में की गई है।
अंकुश गोगना (SDO, B&R - आउटसोर्स) को मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ वार्ड नंबर 61 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
अंकुश शर्मा (JE, B&R) को अपने वर्तमान कार्यों के साथ सब-जोन B-4 का कार्यभार सौंपा गया है।
भूपिंदर सिंह (JE, B&R) को सब-जोन B-2 में नियुक्त किया गया है।
नगर निगम प्रशासन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बिना किसी देरी के अपने नए कार्यक्षेत्र का कार्यभार संभालें, ताकि शहर में चल रहे विकास कार्य प्रभावित न हों।
नगर निगम में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है।