लुधियाना/यूटर्न/6 जुलाई। मॉडल टाउस स्थित करतार नगर में कुछ लोगों द्वारा मिलकर एक बिजनेसमैन की करोड़ों रुपये की पुश्तैनी संपत्ति पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की। जबकि कोठी में पड़े सामान की तोड़फोड़ भी की। थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने गुरु हरगोबिंद नगर निवासी गुरशरणजीत सिंह की शिकायत पर हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले चरणजीत सिंह और उसके पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में रेड की। लेकिन वे मौके से फरार हो गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह बिजनेसमैन है। उनके परिवार और भाइयों के बच्चों का करतार नगर, मॉडल हाउस में 50 साल से करीब 1600 गज में कोठी है। जिसकी कीमत करोड़ों रुपए है। यह उनकी पुश्तैनी जमीन है। जबकि वे खुद परिवार समेत हरगोबिंद नगर में रहता है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उन्होंने उक्त जमीन पर वर्कर भी रखे हुए हैं। जहां उनकी कारें और कीमती चीजें रखी हुई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त आरोपी चरणजीत सिंह ने अपने बाकी साथियों के साथ मिलकर जनवरी 2023 में जबरन उनकी कोठी में घुसकर कब्जा करने की कोशिश की और सामान चोरी कर लिया। जिसके चलते उन पर थाना मॉडल टाउन में चोरी के आरोप में मामला दर्ज हुआ। जिसके बाद अप्रैल 2026 में फिर से आरोपियों ने कोठी में कब्जा करने की कोशिश की। वहां पड़े सामान की तोड़फोड़ की। पड़ोसी और वर्करों ने इसकी जानकारी शिकायतकर्ता को दी।
---