Uturn Time
Breaking
महेश दीक्षित बने इंटेलिजेंस ब्यूरो के नए निदेशक** Mohali: सीएम भगवंत मान का वीडियो फर्जी साबित, जांच में सामने आई सुनियोजित साजिश New Delhi: गडकरी ने तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की सड़क परियोजनाओं का लिया जायजा Chandigarh: पंचकूला साकेत अस्पताल में लिफ्ट प्रोजेक्ट तेज करने के निर्देश Mandi: मंडी नगर निगम में नई सत्ता की तैयारी तेज, 29 जून को शपथ और मेयर चुनाव New Delhi: दिल्ली नगर निगम की बैठक में AAP पार्षदों का विरोध प्रदर्शन, सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप Kedarnath: 12 हजार फीट की ऊंचाई पर तैनात स्वास्थ्य शिविर ने रचा इतिहास, 44 दिनों में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं को मिला चिकित्सा लाभ Panipat: पीएम राहत स्कीम को लेकर प्रशासन अलर्ट, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचेगा लाभ: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ Ludhiana: पवन दीवान ने लेयर वैली की ‘बर्बादी’ को लेकर नगर निगम अधिकारियों को घेरा Kurukshetra: सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर टीबी मुक्त 85 परिवारों में लौटी मुस्कान Kurukshetra: निर्जला एकादशी पर छबील लगा कर किया जलजीरा वितरित लुधियाना में हीट वेव से निपटने के लिए केंद्र की बड़ी पहल: 12 शहरों में हीट-रेज़िलिएंस पायलट प्रोजेक्ट के लिए हुआ चयन, मिलेंगे 5 करोड़
Logo
Uturn Time
निर्जला एकादशी पर कुरुक्षेत्र में सामाजिक सेवा का संदेश देते हुए छबील आयोजन
कुरुक्षेत्र: निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर ग्लोबल इवेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ट्रस्ट एवं स्थानीय बाजार के दुकानदारों द्वारा रेड रोड स्थित नागपाल नर्सिंग होम के बाहर छबील लगाकर राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को शीतल जलजीरा वितरित किया गया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ग्लोबल इवेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट मधुसूदन बवेजा, सीनियर सिटीजन फोरम कुरुक्षेत्र के निवर्तमान प्रधान डॉ. ए.सी. नागपाल, ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी तरुण वधवा, आस्था मैरिज ब्यूरो के राकेश गाबा, सहजयोग से सुधीर कुमार व सुधांशु कुमार, गुलाटी मेडिकोज से गुलशन गुलाटी, रिंकू, वंश वधवा, एप्टीक ओवरसीज से असीम शर्मा, अश्वनी तथा जगजीत सिंह ने जलजीरा वितरण कर सेवा भाव का परिचय दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि निर्जला एकादशी के दिन प्यासे लोगों को शीतल पेय एवं जल उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य माना जाता है। भीषण गर्मी के बीच इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में परोपकार और मानवता का संदेश देते हैं। आयोजन को सफल बनाने में समाजसेवी दलबीर मलिक एवं सन्नी गुप्ता का भी विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने जलजीरा ग्रहण कर आयोजकों के इस सेवा कार्य की सराहना की।