Uturn Time
Breaking
महेश दीक्षित बने इंटेलिजेंस ब्यूरो के नए निदेशक** Mohali: सीएम भगवंत मान का वीडियो फर्जी साबित, जांच में सामने आई सुनियोजित साजिश New Delhi: गडकरी ने तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की सड़क परियोजनाओं का लिया जायजा Chandigarh: पंचकूला साकेत अस्पताल में लिफ्ट प्रोजेक्ट तेज करने के निर्देश Mandi: मंडी नगर निगम में नई सत्ता की तैयारी तेज, 29 जून को शपथ और मेयर चुनाव New Delhi: दिल्ली नगर निगम की बैठक में AAP पार्षदों का विरोध प्रदर्शन, सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप Kedarnath: 12 हजार फीट की ऊंचाई पर तैनात स्वास्थ्य शिविर ने रचा इतिहास, 44 दिनों में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं को मिला चिकित्सा लाभ Panipat: पीएम राहत स्कीम को लेकर प्रशासन अलर्ट, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचेगा लाभ: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ Ludhiana: पवन दीवान ने लेयर वैली की ‘बर्बादी’ को लेकर नगर निगम अधिकारियों को घेरा Kurukshetra: सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर टीबी मुक्त 85 परिवारों में लौटी मुस्कान Kurukshetra: निर्जला एकादशी पर छबील लगा कर किया जलजीरा वितरित लुधियाना में हीट वेव से निपटने के लिए केंद्र की बड़ी पहल: 12 शहरों में हीट-रेज़िलिएंस पायलट प्रोजेक्ट के लिए हुआ चयन, मिलेंगे 5 करोड़
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/25 जून। फिरोजपुर के कस्बा ममदोट में नगर पंचायत चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक माहौल उस समय हिंसक हो गया, जब समाजसेवी गुरप्रीत सेखों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई, फिर हाथापाई और हंगामा शुरू हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि गोलीबारी तक हो गई, जिसमें एक युवक के घायल होने की खबर है। ममदोट में नगर पंचायत चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। नामांकन केंद्र के बाहर समाजसेवी गुरप्रीत सेखों और कांग्रेस समर्थकों के बीच तीखी बहस हुई । जो कुछ ही मिनटों में हंगामे और झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। समाजसेवी गुरप्रीत सिंह सेखों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुलेआम गुंडागर्दी की और नामांकन केंद्र के बाहर भीड़ इकट्ठी करके उनके समर्थकों को परेशान करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि पुलिस माहौल को शांत बनाए रखने का प्रयास कर रही थी । लेकिन कांग्रेस ने जानबूझकर स्थिति को खराब किया। दूसरी ओर कांग्रेस नेता आशु बांगड़ ने दावा किया कि समाजसेवी गुरप्रीत सेखों ने गुंडों की मदद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला करवाया। ----