Uturn Time
Breaking
महेश दीक्षित बने इंटेलिजेंस ब्यूरो के नए निदेशक** Mohali: सीएम भगवंत मान का वीडियो फर्जी साबित, जांच में सामने आई सुनियोजित साजिश New Delhi: गडकरी ने तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की सड़क परियोजनाओं का लिया जायजा Chandigarh: पंचकूला साकेत अस्पताल में लिफ्ट प्रोजेक्ट तेज करने के निर्देश Mandi: मंडी नगर निगम में नई सत्ता की तैयारी तेज, 29 जून को शपथ और मेयर चुनाव New Delhi: दिल्ली नगर निगम की बैठक में AAP पार्षदों का विरोध प्रदर्शन, सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप Kedarnath: 12 हजार फीट की ऊंचाई पर तैनात स्वास्थ्य शिविर ने रचा इतिहास, 44 दिनों में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं को मिला चिकित्सा लाभ Panipat: पीएम राहत स्कीम को लेकर प्रशासन अलर्ट, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचेगा लाभ: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ Ludhiana: पवन दीवान ने लेयर वैली की ‘बर्बादी’ को लेकर नगर निगम अधिकारियों को घेरा Kurukshetra: सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर टीबी मुक्त 85 परिवारों में लौटी मुस्कान Kurukshetra: निर्जला एकादशी पर छबील लगा कर किया जलजीरा वितरित लुधियाना में हीट वेव से निपटने के लिए केंद्र की बड़ी पहल: 12 शहरों में हीट-रेज़िलिएंस पायलट प्रोजेक्ट के लिए हुआ चयन, मिलेंगे 5 करोड़
Logo
Uturn Time
दो भूकंपों से कांपा वेनेजुएला, पीएम मोदी ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई
नई दिल्ली/काराकास (Narendra Singh Danu) : वेनेजुएला की राजधानी काराकास और आसपास के क्षेत्रों में आए दो शक्तिशाली भूकंपों से हुई भारी तबाही पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और संकट की इस घड़ी में भारत की ओर से हरसंभव सहायता देने की पेशकश की है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी संदेश में कहा कि वेनेजुएला में आए भीषण भूकंपों से हुई जन-धन की क्षति से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता की ओर से वे वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोगों, विशेष रूप से अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत इस कठिन समय में वेनेजुएला के साथ एकजुटता से खड़ा है और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप लगभग एक मिनट के अंतराल में आए, जिससे राजधानी काराकास सहित कई क्षेत्रों में व्यापक तबाही हुई। अनेक इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, बचाव अभियान जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। वेनेजुएला सरकार ने आपातकाल की घोषणा करते हुए राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए हैं।