लुधियाना/यूटर्न/15 जून। जमालपुर इलाके में बहन के घर मिलने आई युवती की उसके जीजा ने नहाते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर रेप किया। जिससे वह प्रेग्नेंट हो गई। इसके बाद उसने दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ कई बार मारपीट भी की। थाना जमालपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी जीजा अमरजीत कुमार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बाताया कि वह रोहतक (हरियाणा) में रगती है। वह जुलाई 2024 में अपनी बहन के घर लुधियाना में रहने के लिए आई थी। इसी दौरान उसकी बहन के पति अमरजीत कुमार ने कथित तौर पर उसके नहाते समय अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि लगातार रेप के कारण वह गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसे दवा खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसके साथ कई बार मारपीट भी की और उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
----