लुधियाना/यूटर्न/15 जून। साहनेवाल इलाके में प्रेमिका से मिलने पीजी गए प्रेमी पर लड़की ने चाकू से हमला कर दिया। लड़की ने उसकी कमर में कई वार कर जख्मी कर दिया। युवक के शोर मचाने पर पीजी के बाहर खड़े उसके दोस्त मौके पर आ गए और उसका बचाव किया। दोस्तों ने उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की सूचना पुलिस को दी। थाना साहनेवाल पुलिस ने गांव हीरा के लवप्रीत सिंह की शिकायत पर युवती खुशी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ रही है। जानकारी के अनुसार 3 महीने पहले दोनों में दोस्ती हुई थी। लवप्रीत सिंह ने बताया कि 12 जून की रात उसका दोस्त मनप्रीत सिंह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए पीजी में गया था। उस समय वह और उनका साथी सुखवीर सिंह पीजी के बाहर खड़े थे। लवप्रीत के अनुसार कुछ देर बाद उन्हें अंदर से मनप्रीत की चीखने की आवाज सुनाई दी। जब वे पीजी के अंदर पहुंचे तो पहली मंजिल पर सीढ़ियों के पास मनप्रीत सिंह लहूलुहान हालत में गिरा पड़ा था। वहीं उसके पास मनप्रीत की गर्लफ्रेंड खुशी भी मौजूद थी।
----