Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
हिसार के मेजर अमित कुमार की बड़ी उपलब्धि, बेस्ट स्टूडेंट अवॉर्ड से नवाजे गए
हिसार: जिले के गांव भिवानी रोहिल्ला निवासी मेजर अमित कुमार दलाल ने अंतरराष्ट्रीय सैन्य मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है। भारतीय सेना की 19 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री में तैनात मेजर दलाल ने केन्या में आयोजित प्रतिष्ठित सैन्य कोर्स में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। वर्ष 2025-26 के सीनियर जॉइंट कमांड एंड स्टाफ कोर्स में 19 देशों के 95 सैन्य अधिकारियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही, जिसमें मेजर दलाल ने अपनी प्रतिभा और पेशेवर दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें कोर्स का दूसरा सर्वश्रेष्ठ छात्र घोषित किया गया। साथ ही रक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा के सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार भी अपने नाम किया। उन्होंने नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी, केन्या से डिस्टिंक्शन के साथ डिग्री भी हासिल की। मेजर दलाल की इस उपलब्धि से उनके गांव, हिसार जिला और भारतीय सेना में गर्व का माहौल है। उनकी सफलता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय सेना की क्षमता और प्रशिक्षण प्रणाली को मजबूती से स्थापित किया है।