Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
अग्निकांड के बाद प्रशासन का बड़ा कदम, मृतकों के परिजनों और घायलों को आर्थिक सहायता की घोषणा
नई दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साकेत स्थित अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों से इलाज की स्थिति की जानकारी लेकर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये और गंभीर घायलों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही, अन्य राज्यों या विदेशों में रहने वाले परिजनों तक पार्थिव शरीर सम्मानपूर्वक पहुंचाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कुछ मरीज गंभीर हैं और वेंटिलेटर पर हैं। घायलों में भारत के साथ-साथ बांग्लादेश, नेपाल, कैमरून और लीबिया के नागरिक भी शामिल हैं। सभी को सर्वोत्तम इलाज देने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बचाव कार्य में जुटे स्थानीय लोगों, पुलिस और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी तत्परता से कई जानें बचाई जा सकीं। उन्होंने ऐसे लोगों को चिन्हित कर सम्मानित करने के निर्देश दिए। प्रारंभिक जांच में अग्नि सुरक्षा से जुड़ी गंभीर लापरवाहियां सामने आई हैं। सरकार ने राजधानी के होटलों और व्यावसायिक भवनों में फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के आदेश दिए हैं। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मुख्यमंत्री ने हादसे को बेहद दुखद बताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।