Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
दलाई लामा के घुटने के इलाज के लिए दिल्ली में विशेष इंतजाम, शुक्रवार को प्रस्थान
धर्मशाला: तिब्बतियों के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा शुक्रवार को अपने बाएं घुटने के इलाज के लिए धर्मशाला से दिल्ली रवाना होंगे। लंबे समय से घुटने में दर्द की शिकायत के चलते उनका उपचार विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के एक प्रमुख अस्पताल में उनकी जांच और इलाज किया जाएगा। डॉक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें कुछ समय तक पूर्ण आराम करने की सलाह दी है। इलाज के दौरान दलाई लामा डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे ताकि उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो सके। 90 वर्ष की उम्र में भी वे लगातार सक्रिय हैं। स्वास्थ्य में सुधार के बाद उनका अगला संभावित दौरा लेह-लद्दाख का होगा, जहां वे जुलाई के अंत तक पहुंच सकते हैं। हर साल की तरह इस बार भी वे लद्दाख में करीब एक से डेढ़ माह प्रवास कर सकते हैं और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। हालांकि, लद्दाख दौरे का अंतिम कार्यक्रम दिल्ली में इलाज पूरा होने और डॉक्टरों की अनुमति मिलने के बाद ही घोषित किया जाएगा।