आईपीएस राजीव कृष्ण की ताजपोशी, संभाली पुलिस की कमान
कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी अब राजीव कृष्ण के पास
कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी अब राजीव कृष्ण के पास
लखनऊ: लखनऊ में राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को उत्तर प्रदेश का पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है।
सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राजीव कृष्ण अब प्रदेश पुलिस की कमान संभालेंगे और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
राज्य सरकार ने 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को उत्तर प्रदेश का पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त कर दिया है। इस संबंध में आदेश अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद की ओर से रविवार शाम जारी किया गया।
करीब चार साल बाद प्रदेश को स्थायी डीजीपी मिला है। इससे पहले 11 मई 2022 को तत्कालीन डीजीपी मुकुल गोयल को पद से हटाए जाने के बाद से राज्य में लगातार कार्यवाहक डीजीपी ही नियुक्त किए जा रहे थे, जिसे लेकर विपक्ष भी सरकार पर सवाल उठा रहा था।
इससे पूर्व Union Public Service Commission (यूपीएससी) ने 26 मई को हुई बैठक के बाद तीन नामों का पैनल भेजा था, जिसमें रेणुका मिश्रा, पीयूष आनंद और राजीव कृष्ण शामिल थे।
सूत्रों के अनुसार, पैनल पर मंथन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजीव कृष्ण के नाम पर मुहर लगाई, जिसके बाद उन्हें प्रदेश का पूर्णकालिक डीजीपी नियुक्त किया गया।
सरकार को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश की कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।