लुधियाना/यूटर्न/28 मई। ताजपुर रोड और बुड्ढा दरिया के साथ बने नशेड़ियों के अड्डे खंडरों पर पुलिस ने वीरवार को पीला पंजा चला दिया। कार्रवाई के दौरान एसीपी राज कुमार और थाना डिवीजन नंबर 7 के एसएचओ गगनदीप मल्होत्रा मौके पर मौजूद रहे। यह कार्रवाई थाना डिवीजन नंबर 7 के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला जगदीश नगर और बुड्ढा दरिया किनारे की गई, जहां लंबे समय से असामाजिक तत्व इन खंडहरों का इस्तेमाल नशा करने और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के लिए कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इलाके के लोगों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि यह स्थान नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है, जिससे स्थानीय लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल था। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एक्शन लिया गया।
----