Uturn Time
Breaking
Ludhiana: स्टूडेंट्स देश का भविषय, नेशन को बिल्ड करने में निभाएंगे अहम रोल: बिक्रम सिद्धू Hoshiarpur: चुनाव संहिता की धज्जियां उड़ाकर चुनाव जीतने के लिए हर संम्भव हथकंडे अपना रहे है आप नेता: तीक्षण सूद Palghar: पालघर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने पर कैप्टन सत्यम ठाकुर का हुआ सत्कार Hoshiarpur: भारतीय संस्कृति अनादि और कालजयी है: अविनाश राय खन्ना Hoshiarpur: नगर परिषद चुनाव: ज़िले की 6 नगर परिषदों में हुआ 66.21 प्रतिशत मतदान, चुनाव प्रक्रिया रही शांतिपूर्ण Hoshiarpur: पंजाबी संस्कृति और सामाजिक मुद्दों की बुलंद आवाज बन रहा डीडी पंजाबी कॉकरोच जनता पार्टी पहले था मजाक अब बन रहा है राजनीतिक पार्टियों के लिए सर दर्द Chandigarh: 1 जून से पुणे और बेंगलुरु के लिए नई उड़ानें Chandigarh: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 16वीं बार मिली पैरोल, सिरसा डेरा में रहेगें पंजाब निकाय चुनाव में 61.5% वोटिंग, कई जगह हिंसक झड़प, पुलिस-भीड़ के बीच पथराव, लाठीचार्ज, कैंडिडेट के हाथ-पैर तोड़े Ludhiana: प. राज कुमार शर्मा के सानिध्य में श्री दंडी स्वामी मंदिर में नौवें दिन गूंजा महामंत्र जाप Ludhiana: लुधियाना में नागरिक जागरूकता अभियान को लेकर इम्पैक्ट मेकर्स राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन
Logo
Uturn Time
डीडी पंजाबी बन रहा संस्कृति और समाज का मजबूत मंच
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : हाल ही में दूरदर्शन केंद्र जालंधर में हेड ऑफ प्रोग्राम्स के रूप में जिम्मेदारी संभालने वाले श्री गुरविंदर सिंह नरूला ने डीडी पंजाबी को क्षेत्रीय प्रसारण के क्षेत्र में नई बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए अपनी प्रेरणादायक सोच साझा की। उनके गतिशील नेतृत्व में डीडी पंजाबी लगातार दूरदर्शन नेटवर्क के सबसे प्रभावशाली और लोकप्रिय क्षेत्रीय चैनलों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। वरिष्ठ पत्रकार, शिक्षाविद एवं समाजसेवी संजीव कुमार के साथ विशेष बातचीत के दौरान श्री गुरविंदर सिंह नरूला ने कहा कि डीडी पंजाबी ने सांस्कृतिक रूप से समृद्ध, ज्ञानवर्धक और मनोरंजक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के हर वर्ग के पंजाबी दर्शकों के साथ गहरा जुड़ाव स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि कंटेंट की विविधता और दर्शकों की बढ़ती भागीदारी के मामले में डीडी पंजाबी क्षेत्रीय दूरदर्शन चैनलों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय समर्पित प्रोग्रामिंग टीम तथा पंजाबी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के प्रति चैनल की प्रतिबद्धता को दिया। श्री गुरविंदर सिंह नरूला वर्षों से कई लोकप्रिय और चर्चित कार्यक्रमों के निर्माण से जुड़े रहे हैं, जिनमें हैलो डॉक्टर, संगीत कार्यक्रम, लिशकारा, स्टार नाइट तथा गीत बहार जैसे कार्यक्रम शामिल हैं, जिन्हें दर्शकों ने बेहद सराहा। इसके अलावा उन्होंने बड़े स्तर के स्पोर्ट्स ओबीज़ और वीवीआईपी ओबीज़ के प्रबंधन एवं निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो प्रसारण और लाइव इवेंट कवरेज के क्षेत्र में उनके विशाल अनुभव और विशेषज्ञता को दर्शाता है। डीडी पंजाबी के लोकप्रिय कार्यक्रम रू-ब-रू, जोड़ियां जग थोड़ियां और गल्ल सोहणे पंजाब दी लगातार दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल कर रहे हैं। वहीं समसामयिक मुद्दों और चर्चाओं पर आधारित अज्ज दी चर्चा तथा अज्ज दी गल्ल जैसे कार्यक्रम चैनल की विश्वसनीयता और जनसरोकारों को और मजबूत बना रहे हैं। कृषि आधारित कार्यक्रम मेरा पिंड मेरे खेत भी ग्रामीण दर्शकों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय हो चुका है, क्योंकि यह किसानों को व्यावहारिक खेती संबंधी जानकारी और समाज केंद्रित सामग्री उपलब्ध कराता है। शिक्षाविद एवं समाजसेवी संजीव कुमार ने श्री गुरविंदर सिंह नरूला को नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में डीडी पंजाबी आने वाले समय में और नई उपलब्धियां हासिल करेगा। उन्होंने पंजाबी संस्कृति के संरक्षण और गुणवत्तापूर्ण कार्यक्रमों के माध्यम से जनसेवा प्रसारण को मजबूत करने के प्रयासों की सराहना भी की।