Uturn Time
Breaking
Ludhiana: स्टूडेंट्स देश का भविषय, नेशन को बिल्ड करने में निभाएंगे अहम रोल: बिक्रम सिद्धू Hoshiarpur: चुनाव संहिता की धज्जियां उड़ाकर चुनाव जीतने के लिए हर संम्भव हथकंडे अपना रहे है आप नेता: तीक्षण सूद Palghar: पालघर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने पर कैप्टन सत्यम ठाकुर का हुआ सत्कार Hoshiarpur: भारतीय संस्कृति अनादि और कालजयी है: अविनाश राय खन्ना Hoshiarpur: नगर परिषद चुनाव: ज़िले की 6 नगर परिषदों में हुआ 66.21 प्रतिशत मतदान, चुनाव प्रक्रिया रही शांतिपूर्ण Hoshiarpur: पंजाबी संस्कृति और सामाजिक मुद्दों की बुलंद आवाज बन रहा डीडी पंजाबी कॉकरोच जनता पार्टी पहले था मजाक अब बन रहा है राजनीतिक पार्टियों के लिए सर दर्द Chandigarh: 1 जून से पुणे और बेंगलुरु के लिए नई उड़ानें Chandigarh: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 16वीं बार मिली पैरोल, सिरसा डेरा में रहेगें पंजाब निकाय चुनाव में 61.5% वोटिंग, कई जगह हिंसक झड़प, पुलिस-भीड़ के बीच पथराव, लाठीचार्ज, कैंडिडेट के हाथ-पैर तोड़े Ludhiana: प. राज कुमार शर्मा के सानिध्य में श्री दंडी स्वामी मंदिर में नौवें दिन गूंजा महामंत्र जाप Ludhiana: लुधियाना में नागरिक जागरूकता अभियान को लेकर इम्पैक्ट मेकर्स राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन
Logo
Uturn Time
2.29 करोड़ फॉलोअर्स ने सभी राजनीतिक दलों की रिकॉर्ड तोड़े
अशोक सहगल चंडीगढ़ 26 मई यूटर्न : अभी कुछ दिन पहले कथित तौर पर सर्वोच्च न्यायालय के प्रमुख न्यायाधीश की टिप्पणी के बाद गठित हुई कॉकरोच जनता पार्टी जिसे पहले मजाक समझ जा रहा था अब यही युवाओं के दर्द के साथ सभी की राजनीतिक दलों के लिए सर दर्द का कारण बनती जा रही है अब इस पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को दावा किया था कि उन्हें वॉट्सएप पर जान से मारने की धमकियां मिली हैं। उन्होंने स्क्रीन शॉट भी शेयर किए हैं। अब तक कॉकरोच जिंदा पार्टी के 2. 29 करोड़ फॉलोअर्स बन चुके हैं और यह सिलसिला आगे भी जारी है कितने फॉलोवर्स किसी भी राजनीतिक दल के पास नहीं है इसके अलावा दीपके कल पहली ऑनलाइन पिटीशन लेकर आए। इसमें उन्होंने NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा मांगा। शनिवार सुबह 10 बजे तक ऑनलाइन पिटीशन में 5 लाख 68 हजार से ज्यादा लोग साइन कर चुके हैं।भारत में अभी तक किसी ऑनलाइन कैंपेन से भारत में कोई राजनीतिक पार्टी उभर कर नहीं आई है। परंतु दुनिया के कुछ कैसे उदाहरण देखते हुए राजनीतिक सदमे में आ गए हैं कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्य बनने के लिए योग्यताएं 16 मई को X पर एक गूगल फॉर्म जारी हुआ। 'कॉकरोच जनता पार्टी' लिखी एक तस्वीर के साथ कैप्शन मे 'सभी कॉकरोचों के लिए एक नया प्लेटफॉर्म शुरू किया जा रहा है। अगर आप जॉइन करना चाहते हैं, तो लिंक पर क्लिक करें। जॉइन करने के लिए 4 जरूरी योग्यताएं बताई गईं- 'अनइम्प्लॉइड, लेजी, क्रॉनिकली ऑनलाइन, एबिलिटी टू रैंट प्रोफेशनली।' 16 मई को ही कॉकरोच जनता पार्टी का ऑफिशियल X हैंडल- @CJP_2029, पार्टी की वेबसाइट cockroachjantaparty.org और इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया गया। इसके बाद लोग लगातार CJP से जुड़ रहे हैं विश्व में पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनायें 1. फाइव स्टार मूवमेंट, इटली 2000 के दशक में इटली में आर्थिक मंदी थी। 2005 में इटली के स्टैंडअप कॉमेडियन बेपे ग्रिलो ने एक ब्लॉग शुरु किया और जनता से जुड़े।8 सितंबर 2007 को बेपे ने V-Day यानी 'Vaffanculo Day' का आयोजन किया। इटैलियन शब्द 'Vaffanculo' जका मतलब है- 'भाड़ में जाओ'। इस कैंपेन के समर्थन में इटली के लाखों युवा सड़कों पर उतर आए। इनकी मांग थी-'सारे पुराने नेताओं को बाहर करो।'2009 में बेपे ग्रिलो ने इस कैंपेन को 'फाइव स्टार मूवमेंट' नाम से एक राजनीतिक पार्टी को गठित किया और 2014 में इसे पहले चुनाव में ही 21.16 % वोट हासिल हुए। फिर 2018 में पार्टी को 32.68% वोट मिले। इसी पार्टी से निकले नेता ज्यूसेपे कोंटे 2018 में इटली के प्रधानमंत्री बने। बीयर लवर्स पार्टी, पोलैंड 1989 में पोलैंड में कम्युनिस्ट शासन के खात्मे के बाद एक तरह का पॉलिटिकल वैक्यूम पनपा।1990 में पॉपुलर सटायरिस्ट और टीवी होस्ट जानुज रेविंस्की ने मजाक के तौर पर 'पोलिश बीयर लवर्स पार्टी' की घोषणा कर दी।उन्होंने कहा, 'हम वोदका की जगह बीयर पीने के कल्चर को बढ़ावा देंगे। 1991 में 'बीयर मग' के चुनाव निशान के साथ 'पोलिश बीयर लवर्स पार्टी' ने संसदीय चुनाव लड़ा। पार्टी को 16 सीटें मिली। जानुज रेविंस्की खुद सांसद बने। बेस्ट पार्टी, आइसलैंड ग्लोबल मंदी के दौरान सन 2008 में आइसलैंड के सभी बड़े बैंक डूब गए थे। 2009 में पॉपुलर कॉमेडियन, एक्टर और म्यूजिशियन जों ग्नार ने 'बेस्ट पार्टी' बनाई।इनका चुनावी घोषणापत्र मजाकिया था। जैसे-'हम स्विमिंग पूल में फ्री तौलिया देंगे, पोलर बियर को चिड़ियाघर में लाएंगे। एयरपोर्ट पर डिजनीलैंड बनाएंगे।'बेस्ट पार्टी ने 2010 में आइसलैंड की राजधानी रेक्याविक के लोकल बॉडी इलेक्शन में हिस्सा लिया। बेस्ट पार्टी को सबसे ज्यादा 34.7% वोट मिले और 'जों ग्नार' मेयर बन गए। चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत ने शनिवार को अपनी पैरासाइट और कॉकरोच वाली टिप्पणी पर सफाई दी। उन्होनें कहा कि मीडिया के एक वर्ग ने मेरी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया। CJI ने कहा, " मेरी टिप्पणी खास तौर पर उन लोगों के लिए थी, जो फर्जी और नकली डिग्रियों के सहारे वकालत जैसे पेशों में आ गए हैं। मीडिया, सोशल मीडिया और दूसरे सम्मानित पेशों में भी ऐसे लोग घुस आए हैं। वे परजीवियों जैसे है" कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत का कहना है कि " यूथ के अंदर कई सालों से जो निराशा और गुस्सा पल रहा है, यही करण इतने बड़े रिएक्शन की वजह है। सरकार की नाकामियों और अनदेखी से युवा बेरोजगार है। अब जाकर उन्हें एक मंच मिला, जहां वह अपनी निराशा और गुस्सा निकाल सकते हैं। " क्या है कॉकरोच जनता पार्टी का एजेंडा CJP का फिलहाल कोई घोषित एजेंडा नहीं है। फिर भी अपने मैनिफेस्टो में 5 वादे किए हैं- 1. अगर CJP सरकार में आती है, तो किसी भी रिटायर्ड चीफ जस्टिस को राज्यसभा नहीं भेजा जाएगा। 2. वैध वोट डिलीट करने पर मुख्य चुनाव आयुक्त को UAPA में गिरफ्तार किया जाएगा, क्योंकि किसी का वोटिंग राइट छीनना गंभीर अपराध है। 3. महिलाओं के लिए 50% का आरक्षण होगा, इसके लिए सांसदों की संख्या भी नहीं बढ़ाई जाएगी। कैबिनेट में भी महिलाओं के लिए 50% आरक्षण होगा। 4. अंबानी और अडाणी के सभी मीडिया संस्थानों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। 'गोदी मीडिया' एंकरों के बैंक अकाउंट्स की जांच कराई जाएगी। 5. अगर कोई विधायक या सांसद दलबदल कर दूसरी पार्टी में जाता है, तो उसके चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाई जाएगी। उसे अगले 20 साल तक किसी भी पब्लिक ऑफिस में पद नहीं दिया जाएगा। कोई कहता है चिंगारी, कोई आंदोलन कॉकरोच जनता पार्टी के गठन होने के बाद कोई ऐसी चिंगारी बता रहा है तो कोई इसे आने वाला आंदोलन लोगों ने राजनेताओं और मंत्रियों से सवाल पूछने शुरू कर दिए हैं एक युवा ने अपने आप को कॉकरोच बताते हुए नितिन गडकरी से कई सवाल किए हैं उसने कहा कि 6 लाख की गाड़ी और 60 लाख की गाड़ी के लिए एक ही टोल क्यों ? कारों की कीमतों पर भारी भरकम टैक्स क्यों? पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर अंकुश ना लगा पाने के कारण कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्यों ने इस सरकार की नाकामी बताया है उनका कहना है कि जब कोविड के दौरान विश्व भर में पेट्रोल के दाम कम हुए थे तो भारत में से कम क्यों नहीं किया गया? ऐसे सैकड़ो सवाल रोज सामने आ रहे हैं देखना है कि आने वाले समय में यह जन आंदोलन क्या रुखे सामने आएगा फिलहाल सभी पार्टियों के नेता आश्चर्य और शोक में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं।