Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/18 मई। पंजाब के आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा सोमवार को गुरुग्राम कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पेश किए जाने के दौरान बेहद भावुक नजर आए। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और अगली सुनवाई 1 जून को होगी। कोर्ट में पेशी के दौरान संजीव अरोड़ा द्वारा अपने परिवार से मुलाकात की गई। इस दौरान बेटी उनके गले लगकर रोने लगी। जिसके बाद अरोड़ा भी अपने आप को रोक नहीं सके और उनकी आंखें भी भर आई। यह पल ऐसे थे कि जिसे देखकर हर किसी की मन भर आए। हर किसी को रुला देने वाले यह पल किसी व्यक्ति द्वारा कैमरे में कैद कर लिए गए, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहे हैं। जिसे देखकर हर कोई भावुक भी हो रहा है। इस पल के बाद कोर्ट परिसर का पूरा माहौल बेहद उदास हो गया। एक पल के लिए राजनीति पीछे छूटी परिवार से मिलने के दौरान संजीव अरोड़ा बेहद भावुक हो गए। एक पल ऐसा लगा जैसे राजनीति पीछे छूट गई हो और सिर्फ एक इंसान अपने अपनों से बिछड़ने के दर्द में टूट गया हो। अपनी बेटी को गले लगाकर वे रो पड़े। ऐसा लगा मानो सारी उम्मीदें और आस एक पल में खत्म हो गई हों। अदालत की कार्यवाही अपनी जगह है, लेकिन एक पिता का दर्द उस समय साफ नजर आया जब बेटी अपने पिता से बिछड़ते हुए रो पड़ी। “बाप आखिरकार बाप होता है” यह दृश्य उसी भावना को और गहरा कर गया, जहां राजनीति से ऊपर एक परिवार और अपनेपन की पीड़ा साफ झलक रही थी। आप सुप्रीमो ने बहादुर और देशभक्त बताया अरोड़ा को 9 मई को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था। शुरुआत में उन्हें 7 दिन की रिमांड पर रखा गया था, जिसे बाद में 2 दिन और बढ़ाया गया। इस बीच उनकी गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है, जहां ईडी अपना पक्ष रखेगी। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री का समर्थन किया और उन्हें “बहादुर” और “देशभक्त” बताया। उन्होंने कहा कि पूरा पंजाब उनके साथ खड़ा है। अरोड़ा के कई करीबियोंको समन जारी ईडी की जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। आईएएस अधिकारी बसंत गर्ग, गमाडा के मुख्य प्रशासक संदीप कुमार, पीएसपीसीएल की अधिकारी हरशरण कौर ट्रेहन सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को समन जारी किया गया है। इसके अलावा कारोबारी हेमंत सूद और चंद्रशेखर अग्रवाल, जिन्हें अरोड़ा के करीबी सहयोगी बताया जा रहा है, उनसे भी पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी के अनुसार यह मामला बैंक गारंटी, शेल कंपनियों और संदिग्ध बेनामी संपत्तियों से जुड़े वित्तीय लेन-देन से संबंधित है। यह केस 2023 में सामने आए कथित वित्तीय अनियमितताओं से शुरू हुआ था, जो अब एक बड़े राजनीतिक और प्रशासनिक जांच प्रकरण में बदल चुका है।