Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
ट्यूबवेल मोटर पर करंट से मौत को लेकर परिजनों का जोरदार हंगामा
डेराबस्सी: गांव जनेतपुर में खेतों के पास करंट लगने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने आरोप लगाया कि खेतों के पास लगी ट्यूबवेल मोटर और आसपास छोड़े गए करंट के कारण मासूम की जान गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और मजदूरों ने मौके पर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। मृतक बच्ची की पहचान सृजना पुत्री गौतम महातो निवासी नेपाल के रूप में हुई है। परिवार पिछले कुछ समय से गांव जनेतपुर में किराये पर रह रहा था और खेतों में मजदूरी कर गुजर-बसर कर रहा था। सोमवार सुबह करीब 11 बजे गौतम महातो और उसकी पत्नी खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी बेटी सृजना खेलते-खेलते पास बने ट्यूबवेल की ओर चली गई। वहां करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने बच्ची का शव घटनास्थल के पास रखकर जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि खेतों में जंगली जानवरों और पशुओं को रोकने के लिए करंट छोड़ा गया था और उसी की वजह से बच्ची की जान गई। मौके पर मौजूद कई लोगों ने भी खेतों के पास करंट वाली तारबाड़ होने की बात कही। हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में ट्यूबवेल मोटर की तारों से करंट लगने की बात सामने आई है। जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि बच्ची मोटर के पास गई थी और वहीं करंट की चपेट में आ गई। पुलिस ने मृतका के पिता गौतम महातो के बयान के आधार पर बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि संबंधित ट्यूबवेल मोटर जमींदार लखविंदर और सकिंदर की साझी है। घटना के बाद मौके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गए, जिनमें परिजन रोते-बिलखते और विरोध करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास खेतों में काम कर रहे मजदूरों और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए हैं। वहीं बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका सृजना चार बहनों और एक छोटे भाई में दूसरे नंबर पर थी। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर बताई जा रही है और इस हादसे के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से खेतों में अवैध रूप से बिजली का करंट छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।