Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली और स्थानीय निकाय से संबंधित कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने आज सभी नगर निगम कमिश्नरों और अतिरिक्त उपायुक्तों (जी एंड यूडी) को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में सीवरेज सिस्टम की समय पर और योजनाबद्ध तरीके से सफाई तथा गाद (कीचड़) निकालने को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मॉनसून सीजन से पहले तैयारियों पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि यदि समय पर गाद नहीं निकाली जाती, तो शहरी क्षेत्रों में जलभराव हो जाता है, सीवर ओवरफ्लो होने लगते हैं, यातायात बाधित होता है और लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थितियों से बचने और ड्रेनेज प्रणाली के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय कदम उठाए जाने चाहिए। श्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि सीवर की सफाई और गाद निकालने के लिए पहले ही ठेके दिए जा चुके हैं और सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे कार्य तुरंत शुरू करें और मॉनसून शुरू होने से पहले निर्धारित समय-सीमा के भीतर इन्हें पूरा करें। उन्होंने निचले और जलभराव वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। सीवर से समय पर गाद निकालने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा कि इससे वर्षा के पानी का निर्बाध प्रवाह सुनिश्चित होता है, भारी बारिश के दौरान जलभराव के जोखिम में काफी कमी आती है और सीवर लाइनों के ओवरफ्लो को रोका जा सकता है, जिससे शहरों में स्वच्छता बनी रहती है। यह डेंगू, मलेरिया और हैजा जैसी जलजनित बीमारियों के प्रसार को कम करने में भी सहायक है। सीवरेज की नियमित सफाई से इसके बुनियादी ढांचे की समग्र कार्यक्षमता लंबे समय तक बनी रहती है। इससे सड़कों और सार्वजनिक संपत्ति को खड़े पानी से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। यह सुचारू यातायात सुनिश्चित करता है और बारिश के दौरान होने वाली असुविधाओं को कम करता है। इससे विशेषकर घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्रों में बेहतर जनस्वास्थ्य और स्वच्छता सुनिश्चित की जा सकती है। सफाई संबंधी समस्याओं के अग्रिम समाधान से आपातकालीन रखरखाव पर होने वाले खर्चों में भी कमी आती है। मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों की सख्त और निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जवाबदेही पर जोर देते हुए उन्होंने प्रगति और की गई कार्रवाई के बारे में विस्तृत रिपोर्ट जल्द से जल्द उनके कार्यालय में जमा करने के आदेश दिये। राज्य के नागरिकों की भलाई के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए श्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए, जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि आगामी मॉनसून सीजन के दौरान पंजाब के लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।