Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
मुंबई पहुंचा माता-पिता की डांट से आहत होकर 14 वर्षीय किशोर, पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान ने 4 दिन के अंदर फिर मिलाया परिवार से - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंचकूला पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बार फिर सराहनीय सफलता हासिल करते हुए एक नाबालिग किशोर को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया गया। जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल को सैक्टर-16 चौकी क्षेत्र से एक 14 वर्षीय किशोर अपने माता-पिता की डांट से आहत होकर बिना बताए घर से चला गया था। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद 26 अप्रैल को परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस चौकी में दी गई, जिस पर सैक्टर-14 थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तुरंत तलाश अभियान शुरू किया गया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर पता लगाया कि किशोर मुंबई पहुंच गया है। इसके बाद सैक्टर-16 चौकी इन्चार्ज भीम सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए किशोर का पता लगाकर उसे सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद किशोर को आज उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत लापता बच्चों की खोज एवं उन्हें सुरक्षित उनके परिवारों से मिलाने का अभियान लगातार जारी है। डीसीपी ने अभिभावकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि आज के दौर में बच्चों और माता-पिता के बीच संवाद की कमी एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ एक मित्रवत और बेहतर संवाद स्थापित करना चाहिए, ताकि बच्चे अपनी मन की बात या किसी भी तरह का दबाव खुलकर साझा कर सकें। उन्होंने सुझाव दिया कि माता-पिता बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ उनके मानसिक स्वास्थ्य और भावनाओं को समझें, ताकि बच्चे भविष्य में घर छोड़ने जैसा कोई आत्मघाती या गलत कदम न उठाएं।