Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जीरकपुर के बिशनपुरा स्थित डंपिंग ग्राउंड में लगी आग तीन दिन बाद भी पूरी तरह काबू में नहीं आ सकी है। ऊपर से आग भले शांत नजर आ रही हो, लेकिन कूड़े के ऊंचे ढेरों के भीतर अब भी सुलग रही है। इससे उठ रहा काला और जहरीला धुआं आसपास की रिहायशी सोसाइटियों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है। सोमवार सुबह लगी इस आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की टीमें लगातार मौके पर डटी हुई हैं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पानी की बौछार कर रही हैं, वहीं जेसीबी मशीनों की मदद से कचरे के ढेरों को हटाकर अंदर तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। इसके बावजूद प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग पूरी तरह बुझने का नाम नहीं ले रही। धुएं ने बिगाड़ी सांसें, घरों में कैद लोग डंपिंग ग्राउंड से उठ रहे घने धुएं ने आसपास के इलाकों का माहौल जहरीला कर दिया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार सुबह और शाम के समय धुएं की तीव्रता बढ़ जाती है, जिससे घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। लोग खिड़कियां-दरवाजे बंद रखने को मजबूर हैं, फिर भी बदबू और धुआं अंदर तक पहुंच रहा है। लोगों ने आंखों में जलन, गले में खराश, सिरदर्द और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याओं की शिकायत की है। बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा मरीजों के लिए हालात और भी गंभीर बने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि डंपिंग ग्राउंड लंबे समय से समस्या बना हुआ है, लेकिन हर बार केवल अस्थायी उपाय किए जाते हैं। लोगों ने कचरा प्रबंधन के स्थायी और वैज्ञानिक समाधान की मांग उठाई है ताकि भविष्य में ऐसे हालात दोबारा न बनें। डंपिंग ग्राउंड से उठ रहे धुएं के कारण शहर की हवा की गुणवत्ता लगातार गिर रही है। कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स “खराब” श्रेणी में पहुंच गया है। विशेषज्ञों के अनुसार पीएम 2.5 और पीएम10 कणों का स्तर बढ़ने से सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। लोगों से सुबह-शाम बाहर निकलने से बचने और मास्क का उपयोग करने की अपील की गई है। बिशनपुरा डंपिंग ग्राउंड में लगी आग अब सवालों के घेरे में आ गई है। जहां एक ओर दमकल विभाग आग बुझाने में जुटा है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है कि क्या यह आग अपने आप लगी या इसके पीछे कोई साजिश है। जानकारी के अनुसार, डंपिंग ग्राउंड की सफाई के लिए हाल ही में ठेका दिया गया था। ऐसे में कुछ लोग यह आशंका जता रहे हैं कि कचरे को हटाने से पहले आग लगने से काम आसान हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन फिलहाल इसे सामान्य आग की घटना मानते हुए नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन संदेह की स्थिति बनी हुई है।