Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी से गुलाबगढ़ जाने वाली मुख्य सड़क पर किसानों द्वारा गेहूं की पराली (नाड़) को खुलेआम आग लगाने का मामला सामने आया है। इससे इलाके में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। खेतों से उठता जहरीला धुआं न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि राहगीरों और आसपास के निवासियों के लिए भी बड़ी समस्या बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धुएं के कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और घुटन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे जल रही पराली का धुआं सड़क पर फैल जाता है, जिससे वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहन स्पष्ट दिखाई नहीं देते। ऐसे हालात में किसी भी समय बड़ा सड़क हादसा हो सकता है। सरकार द्वारा पराली जलाने पर सख्त पाबंदी के बावजूद गुलाबगढ़ रोड पर नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते और न ही कोई ठोस कार्रवाई की जा रही है। निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि केवल कागजी आदेश जारी करने के बजाय जमीन पर सख्ती से अमल कराया जाए। उन्होंने पराली जलाने वालों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की अपील की है, ताकि प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सके और संभावित सड़क हादसों को रोका जा सके।