Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
शाहपुर कॉलोनी पुनर्वास मुद्दा: गवर्नर से मिले निवासी, बेघर न करने का मिला आश्वासन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
शाहपुर कॉलोनी के पुनर्वास को लेकर मंगलवार को कॉलोनी निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल पंजाब के गवर्नर गुलाबचंद कटारिया से मिला। यह मुलाकात सांसद मनीष तिवारी के दिशा-निर्देश पर महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव ममता डोगरा के नेतृत्व में हुई। ममता डोगरा ने गवर्नर को बताया कि शाहपुर कॉलोनी चंडीगढ़ की आखिरी बची हुई ऐसी बस्ती है, जो कृषि भूमि पर बसी हुई है। उन्होंने कहा कि पहले चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा निवासियों को एक्सेप्टेंस लेटर जारी किए गए थे, लेकिन बाद में प्रशासन ने पेराफेरी एक्ट लगाकर उन्हें मकान के लिए अयोग्य घोषित कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले को लेकर निवासी हाई कोर्ट और साउथ एसडीएम के पास भी जा चुके हैं। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से 25 साल पुराने वोट संबंधी दस्तावेज जमा करने को कहा गया, जिसे निवासियों ने पूरा भी किया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अयोग्य ठहराना गलत है। ममता डोगरा ने संविधान के अनुच्छेद 21 का हवाला देते हुए कहा कि लोगों को आवास का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में रहने वाले लोग पिछले करीब 35 वर्षों से यहां रह रहे हैं और सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने के बावजूद उन्हें अवैध बताना न्यायसंगत नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गवर्नर गुलाबचंद कटारिया ने मौके पर ही डीसी से बातचीत की और आश्वासन दिया कि कॉलोनी निवासियों को नई योजना के तहत शामिल किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि तब तक किसी भी निवासी को बेघर नहीं किया जाएगा। इस दौरान वेलफेयर कमेटी के प्रधान राजेश गिरी ने सांसद मनीष तिवारी और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन का आभार जताते हुए कहा कि इस मुद्दे को लेकर वे पहले भी कई बार प्रशासन को पत्र लिख चुके हैं।