Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
ऑपरेशन सेल का बड़ा खुलासा: 8 गिरफ्तार, 14 पिस्टल और 15 कारतूस बरामद - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने ट्राईसिटी में संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनका कनेक्शन कुख्यात लकी पटियाल–बंबीहा गैंग से सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 पिस्टल और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा, आईजीपी पुष्पेंद्र कुमार और डीआईजी राजीव रंजन सिंह के निर्देशों तथा एसपी ऑपरेशन गीतांजलि खंडेलवाल की निगरानी में अंजाम दी गई। ऑपरेशन सेल की टीम ने डीएसपी विकास श्योकंद के नेतृत्व में इंस्पेक्टर हरिन्दर सिंह सेखों, इंस्पेक्टर सतवींदर की टीम ने इस पूरे नेटवर्क को ट्रैक कर धर दबोचा। गुप्त सूचना से खुला बड़ा राज 14 अप्रैल 2026 को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने मनीमाजरा निवासी राहुल उर्फ रैली और मोनू उर्फ कंडू को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके पास से 6 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, 2 देसी कट्टे और 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि राहुल उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर ट्राईसिटी में गैंगस्टरों को सप्लाई करता था। वहीं मोनू कंडू इस नेटवर्क का कनेक्टर था, जो सप्लायरों से संपर्क कर डिमांड के अनुसार हथियार उपलब्ध कराता था। एक के बाद एक गिरफ्तारी, नेटवर्क की परतें खुलीं पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए गोविंद उर्फ गौरव को गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ। उसने कबूल किया कि वह इलाके में दहशत फैलाने के लिए हथियारों का प्रदर्शन करता था। इसके अलावा अलग-अलग मामलों में भी आरोपी दबोचे गए: 1.अमन उर्फ बतक (मोहाली) – देसी कट्टा व कारतूस 2.संजू उर्फ कांचा (सेक्टर-38) – देसी कट्टा व कारतूस 1. मुकेश उर्फ गुल्लू – मुठभेड़ में घायल, .32 बोर पिस्टल व 3 कारतूस 2. गुरदीप सिंह और मोनू जायसवाल – देसी हथियार बरामद सेक्टर-25 में मुठभेड़, चली गोलियां ऑपरेशन के दौरान सेक्टर-25 में पुलिस और आरोपी मुकेश गुल्लू के बीच मुठभेड़ हुई। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे तुरंत सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया। यूपी-मध्य प्रदेश से जुड़ा बड़ा नेटवर्क जांच में सामने आया है कि यह गैंग उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से अवैध हथियार मंगवाकर चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में सक्रिय गैंगस्टरों तक पहुंचा रहा था। इन हथियारों का इस्तेमाल हत्या, लूट और रंगदारी जैसी गंभीर वारदातों में किया जाना था। एसपी गीतांजलि खंडेलवाल ने साफ किया है कि ऑपरेशन सेल ऐसे संगठित अपराधी नेटवर्क पर लगातार नजर रखे हुए है और आने वाले समय में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।