Uturn Time
Breaking
पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति की जिला स्तरीय बैठक आयोजित सीबीआई का दावा, सिंगला भाई-बहनों से 590 करोड़ में से 292 करोड़ मिले काम्बेट एंडवास कोचिंग कैंप से खिलाड़ियों ने बहुत कुछ नया सीखने का प्रयास किया हैं /राजीव वालिया केंद्र ने बारिश तथा ओलावृष्टि के पीड़ित किसानों को दी भारी राहत अब पंजाब सरकार की बारी - तीक्ष्ण सूद धर्म की स्थापना के लिए कान्हा गोपाल भी बनेऔर गोसेवा एवं गोपूजन कर हमें गाय का महत्व समझाया। रन फार युनिटी में 1 हजार से ज्यादा लोगों ने लिया हिस्सा, एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया चंडीगढ़ के एलांते मॉल फूड कोर्ट में खाने पर सवाल, डिश में कैटरपिलर मिलने का आरोप पंजाब में बेअदबी कानून बिल पर गवर्नर ने किए हस्ताक्षर, बेअदबी होने पर होगी उम्रकैद, जमानत नहीं मिलेगी पंजाब सरकार द्वारा विधवा और निराश्रित महिलाओं के लिए 102 करोड़ रुपये से अधिक राशि जारी: डॉ. बलजीत कौर पंजाब बीजेपी प्रभारी रहे बलबीर पुंज का निधन, दिल्ली में ली आखिरी सांस वार्ड 8 में कांग्रेस व भाजपा छोड़ टकसाली परिवार हुए आप में शामिल, विधायक बग्गा ने किया स्वागत इटली में गुरुद्वारे के बाहर 2 सिखों की हत्या, नगर कीर्तन की तैयारियां के दौरान वारदात
Logo
Uturn Time
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रनीत कौर के नेतृत्व में महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, डेराबस्सी से पार्षद विक्रांत पवार व समर्थकों ने भी लिया हिस्सा
डेराबस्सी 16 Apr : महिला सशक्तिकरण और ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में आज पटियाला में एक विशाल ‘नारी शक्ति वंदन मार्च’ निकाला गया। इस दौरान समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ी हजारों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मार्च में एनजीओ प्रतिनिधि, अध्यापक, सामाजिक कार्यकर्ता और महिला नेता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे महिलाओं की निर्णय लेने और कानून निर्माण प्रक्रिया में सीधी भागीदारी सुनिश्चित होगी। मार्च का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रनीत कौर ने किया। उन्होंने कहा कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को नई दिशा देगा और उन्हें बराबरी का हक दिलाएगा। इस रैली में डेराबस्सी से नगर परिषद के पार्षद एडवोकेट विक्रांत पवार भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और उन्होंने भी महिला आरक्षण के समर्थन में आवाज बुलंद की। मार्च के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने एकजुट होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।