Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
“अपने नेता को ही भूल गया अकाली दल” — मनप्रीत संधू का तीखा हमला, लाइब्रेरी बनाने का ऐलान - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
स्वर्गीय कैप्टन कमलजीत सिंह की बरसी के मौके पर डेराबस्सी में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस बीच मनप्रीत सिंह बन्त्री संधू ने शिरोमणि अकाली दल पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी अपने ही वरिष्ठ नेता को उनकी बरसी पर याद नहीं कर सकी, जो बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। संधू ने कहा कि कैप्टन कमलजीत सिंह जैसे जमीनी और लोकप्रिय नेता को नजरअंदाज करना न सिर्फ उनकी विरासत का अपमान है, बल्कि यह दर्शाता है कि अकाली दल अब अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुका है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अकाली दल अब ‘खाली दल’ बनकर रह गया है। जो अपने ही नेता को सम्मान नहीं दे सके, वह जनता की भावनाओं को क्या समझेंगे और क्षेत्र का विकास कैसे करेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि बरसी जैसे संवेदनशील मौके पर पार्टी को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए था, लेकिन इसके बजाय राजनीतिक रैली करना लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। इस संदर्भ में उन्होंने सुखबीर सिंह बादल द्वारा डेराबस्सी में की गई रैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह निर्णय पूरी तरह से गलत और असंवेदनशील था। मनप्रीत संधू ने कहा कि आज भी डेराबस्सी के लोग कैप्टन कमलजीत सिंह को एक सादगीपूर्ण, ईमानदार और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने वाले नेता के रूप में याद करते हैं। उनके कार्यकाल में क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए, जिनकी छाप आज भी साफ दिखाई देती है। इस मौके पर संधू ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि यदि भाजपा की सरकार बनती है, तो डेराबस्सी में स्वर्गीय कैप्टन कमलजीत सिंह के नाम पर एक अत्याधुनिक लाइब्रेरी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी बच्चों और युवाओं के लिए ज्ञान का केंद्र बनेगी, जहां उन्हें बेहतर शिक्षा और पढ़ाई का माहौल मिलेगा। उन्होंने कहा, “यह लाइब्रेरी कैप्टन साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी और आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा से जोड़ने का एक मजबूत माध्यम बनेगी।” संधू के इस बयान के बाद डेराबस्सी में सियासी माहौल और गरमा गया है। एक ओर जहां अकाली दल पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कैप्टन कमलजीत सिंह की यादें एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गई हैं।