Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
दलजीत अजनोहा रायकोट/लुधियाना : दस्मेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की चरण-छोह प्राप्त गांव बसीया के गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा गुरु साहिब जी की कृपा से और नानक नाम लेने वाली संगतों के विशेष सहयोग से "92वां वार्षिक धार्मिक दीवान" समागम करवाया गया। इस धार्मिक समागम के अवसर पर समाज सेवी संस्था भाई नूरा माही सेवा सोसाइटी (रजि.), रायकोट द्वारा धार्मिक साहित्य का निःशुल्क लंगर और दस्तार शिक्षा शिविर लगाया गया। इस अवसर पर सोसाइटी द्वारा अन्यों के अतिरिक्त अध्यक्ष डॉ. उलविंदर सिंह रायकोट, चेयरमैन मास्टर प्रीतम सिंह ब्रहमी, परमजीत कौर ब्रहमी, लेक्चरार बलविंदर सिंह बसीया, नरिंदर कौर बसीया, जसदीप कौर, हरदीप कौर, प्रेस सचिव निर्मल दोस्त उपस्थित थे।इस अवसर पर गांव बसीया और क्षेत्र की नानक नाम लेने वाली संगतों ने धार्मिक साहित्य प्राप्त करने के लिए दिलचस्पी दिखाई। संगतों का विचार था कि युवा पीढ़ी को अपने संस्कारों/विरसे से जोड़कर रखने के लिए धार्मिक साहित्य के लंगर और दस्तार शिक्षा कैंप समय-समय पर लगाने बहुत जरूरी हैं, क्योंकि तत्कालीन समय में पश्चिमी देशों के सभ्याचार का हमारी युवा पीढ़ी पर घातक प्रभाव पड़ रहा है।इस अवसर पर नानकसर संप्रदाय के महापुरुष बाबा घाला सिंह और भाई प्रितपाल सिंह बरगाड़ी भी धार्मिक साहित्य के निःशुल्क लंगर और दस्तार शिक्षा कैंप में अपनी हाजिरी लगाई और भाई नूरा माही सेवा सोसाइटी द्वारा किए इस प्रयास की भरपूर प्रशंसा की। इस अवसर पर अन्यों के अतिरिक्त अध्यक्ष सुखवीर सिंह ऊप्पल, केवल सिंह ऊप्पल यू.के., मनमोहन सिंह धालीवाल, चमकौर सिंह ढेसी, जरनैल सिंह ऊप्पल, जरनैल सिंह ज्वंधा, निशान सिंह ऊप्पल (सेवा मुक्त पुलिस अधिकारी), कैशियर कुलदीप सिंह दीपा, गुरविंदर सिंह चीमा, जगदेव सिंह पंच, प्रीतम सिंह धालीवाल, जगदेव सिंह ऊप्पल, रणधीर सिंह धीरा, कुलवंत सिंह चीमा पंच, साबका सदस्य पंचायत गुरमीत सिंह कैला , कुलदीप सिंह रंधावा, पाल चीमा, लेक्चरार बलविंदर सिंह बसीआं, विश्वजीत सिंह बसीया, नंबरदार सतपाल सिंह क्लेर (बसीया), जस्मेल कौर जस्सू टेलर मास्टर, हरप्रीत सिंह बिजली बोर्ड भी शामिल थे।