Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
होशियारपुर दलजीत अज्नोहा होशियारपुर/यूटर्न/ 14 मार्च। रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में यूनिवर्सिटी की स्थापना की खुशी तथा संस्थान और विद्यार्थियों की निरंतर उन्नति व समृद्धि के लिए एक पावन धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धन-धन साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन छत्रछाया में श्री सुखमनी साहिब का पाठ करवाया गया। समागम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा भावपूर्ण गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत हो गया। मधुर कीर्तन के माध्यम से उपस्थित संगत ने गुरबाणी से प्रेरणा प्राप्त की। इस अवसर पर हरियां बेला वाले संत बाबा निहाल सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित हुए और संगत को गुरमत विचारों से निहाल किया। वहीं असलमाबाद, होशियारपुर से आए प्रसिद्ध रागी भाई हरजिंदर सिंह जी और उनके साथियों ने गुरबाणी कीर्तन कर संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके यूनिवर्सिटी के चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा ने गुरु साहिब की हजूरी में हाज़री लगाई, जबकि वाइस चांसलर डॉ. चंद्र मोहन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने संगत के साथ अरदास में भाग लिया। समागम के अंत में संस्थान की निरंतर प्रगति, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य तथा समस्त मानवता की भलाई ‘सरबत दा भला’ के लिए अरदास की गई। इसके उपरांत गुरु का अटूट लंगर संगत में वितरित किया गया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, फैकल्टी सदस्य, स्टाफ तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे