ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomjojobetjojobet girişbetnano girişjojobet girişjojobetmatbet girişmatbet girişjojobet 8225matbetholiganbet 7657jojobet 8225holiganbet 7657matbetmatbetmatbetjojobetHacklink Satın AlHacklink Satin albetnanodedebetMertOzturkQ
Sangrur: भाजपा दफ्तर पर पेट्रोल बम फेंकने वाले दबोचे, सोशल मीडिया के जरिए विदेशी हैंडलर से जुड़े थे दोनों आरोपी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Jalandhar: 21वें दिन भी जारी रहा जालंधर बार एसोसिएशन का संघर्ष, LADC नीति के खिलाफ वकीलों ने दिखाई एकजुटता Sangrur: भाजपा दफ्तर पर पेट्रोल बम फेंकने वाले दबोचे, सोशल मीडिया के जरिए विदेशी हैंडलर से जुड़े थे दोनों आरोपी New Delhi: सत्या शर्मा बनीं एमसीडी स्थायी समिति की अध्यक्ष, बोलीं- पारदर्शी प्रशासन और बेहतर नागरिक सेवाएं होंगी पहली प्राथमिकता New Delhi: फाइलों से नहीं, जमीन पर होगी दिल्ली के विकास कार्यों की निगरानी: डीटीसी बस से निरीक्षण पर निकलीं रेखा गुप्ता New Delhi: दिल्ली में पशु कल्याण को नई दिशा, द्वारका सेक्टर-29 में अत्याधुनिक डॉग शेल्टर प्रोजेक्ट शुरू Chandigarh: करंट हादसे में शोधार्थी की मौत से पंजाब यूनिवर्सिटी में आक्रोश, छात्रों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल Ludhiana: कुराश में लुधियाना का गौरव बढ़ाया, बीवीएम ऊधम सिंह नगर के खिलाड़ियों ने 20 गोल्ड समेत जीते 53 मेडल Ludhiana: संस्कार, संस्कृति और तकनीक का संगम बना डीएवी स्कूल समारोह, छात्रों ने वृद्धाश्रम से रोबोटिक डांस तक दिखाई प्रतिभा Chandigarh: नायब सैनी का विपक्ष पर हमला, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था का दावा; इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की भी बताई योजना Panchkula: क्राइम कंट्रोल को लेकर सख्त हुई पंचकूला पुलिस, चोरी-स्नैचिंग रोकने और डिजिटल जांच बढ़ाने पर जोर Patiala: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार जरूरी, कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान बातचीत से निकाले सरकार: जगमोहन सैनी Chandigarh: किताबों से आगे बढ़ी पढ़ाई, चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल में एक्सपीरिएंशियल लर्निंग से तैयार हो रहे युवा इनोवेटर्स
Logo
Uturn Time
संगरूर पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए हैपी सिंह और जसप्रीत सिंह को किया गिरफ्तार, वीडियो बनाकर भेजने के बाद यूपीआई से हुआ भुगतान, अब ‘राणा भाई’ की तलाश में जुटी जांच एजेंसियां
संगरूर (Naren Danu) : संगरूर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने की घटना का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से विदेश में बैठे एक व्यक्ति के संपर्क में थे, जिसने कथित तौर पर उन्हें वारदात के बदले बड़ी रकम देने का लालच दिया था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हैपी सिंह उर्फ हैपी (22), निवासी भम्माबंदी, थाना लोंगोवाल, संगरूर और जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी (26), निवासी वार्ड नंबर-12, शहीद ऊधम सिंह बस्ती, लहरा के रूप में हुई है। दोनों से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। वीडियो बनाकर भेजी वारदात, मिले सिर्फ ₹2200 एसएसपी संगरूर डॉ. रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि सोशल मीडिया के जरिए उनकी संपर्क एक व्यक्ति से हुई, जिसे वे ‘राणा भाई’ के नाम से जानते थे। आरोप है कि उसने भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने और घटना का वीडियो बनाकर भेजने के बदले बड़ी रकम देने का भरोसा दिलाया था। पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से भेजी, जिसके बाद उन्हें यूपीआई के जरिए दो किस्तों में ₹1200 और ₹1000, यानी कुल ₹2200 का भुगतान किया गया। आरोपियों को उम्मीद थी कि इसके बाद उन्हें बड़ी रकम मिलेगी। रात 2:35 बजे दिया था वारदात को अंजाम पुलिस जांच के अनुसार, 26 जुलाई की रात करीब 2:35 बजे दो युवक उपली गांव की तरफ से पैदल आए थे। उन्होंने बोतल में भरे ज्वलनशील पदार्थ से तैयार पेट्रोल बम को भाजपा कार्यालय की चारदीवारी के ऊपर से इमारत की ओर फेंका और मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का उद्देश्य इमारत को नुकसान पहुंचाना और माहौल खराब करना था। एसएसपी ने बताया कि इससे पहले चंडीगढ़ समेत अन्य स्थानों पर भी इसी तरह पेट्रोल बम फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिशें सामने आई थीं। कई पुलिस टीमों ने मिलकर सुलझाया मामला मामले की जांच के लिए एसपी इन्वेस्टिगेशन दविंदर अत्तरी की निगरानी में कई टीमें गठित की गई थीं। इनमें डीएसपी दलवीर सिंह सिद्धू, डीएसपी सतनाम सिंह, डीएसपी डिटेक्टिव सुखदेव सिंह, थाना सिटी-1 प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदीप सिंह और सीआईए स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप सिंह की टीमें शामिल थीं। इसके अलावा काउंटर इंटेलिजेंस की एआईजी डॉ. सिमरत कौर की टीम ने भी जांच में सहयोग किया। तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। यूएपीए की धारा जोड़ी गई, विदेश बैठे व्यक्ति की तलाश पुलिस ने इस मामले में थाना सिटी-1 संगरूर में दर्ज केस में यूएपीए की धारा भी शामिल कर दी है। अब जांच एजेंसियां ‘राणा भाई’ के सोशल मीडिया अकाउंट, यूपीआई आईडी और आरोपियों के साथ हुए संपर्क की जांच कर रही हैं। पुलिस के अनुसार, हैपी सिंह एक निजी कंपनी में काम करता है, जबकि जसप्रीत सिंह बढ़ई का काम करता है। दोनों की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी और कथित तौर पर उसी संपर्क के जरिए उन्हें इस वारदात में शामिल किया गया। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और विदेश में बैठे व्यक्ति की भूमिका की जांच कर रही है।