विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार लोगों तक गांव स्तर पर ही सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर शहाबुद्दीन ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
डेराबस्सी : डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने गांव हरिपुर हिंदुओं और कूड़ांवाला के लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए और कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने के बजाय गांव स्तर पर ही राहत उपलब्ध कराना है।
हरिपुर हिंदुओं में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाल लकीर के अंतर्गत आने वाले 67 परिवारों को पंजाब सरकार की 'मेरा घर मेरे नाम' योजना के तहत मालिकाना हक के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। विधायक रंधावा ने कहा कि इस योजना से वर्षों से अपने घरों में रह रहे परिवारों को कानूनी स्वामित्व का अधिकार मिल रहा है, जिससे भविष्य में संपत्ति संबंधी विवाद भी कम होंगे।
लोक मिलनी के दौरान विधायक ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी भी ग्रामीणों के साथ साझा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान हरिपुर हिंदुओं के मुस्लिम समुदाय से जुड़े शहाबुद्दीन ने आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधायक रंधावा ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि इससे पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा।
इस मौके पर गांव भगवासी की सरपंच ममता रानी, कूड़ांवाला की सरपंच गीता देवी, हलका यूथ कोऑर्डिनेटर गगनदीप सिंह, ब्लॉक प्रधान शमशेर सिंह, राकेश चौधरी, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।