Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink6clubcolour prediction game demofree colour prediction gamecolour prediction demo gamecolour prediction game playwhere to play colour prediction gamemantri mall colour prediction gamereliance mall colour prediction gamegodrej mall colour prediction gameadani mall colour prediction gamepacific mall colour prediction gameBG678 review678 lotterybg678dmwindmwin logindm win lotteryjio lottery game6 Club apkgojackpotchambery porn6 club apk6 club game66 lottery gift code66 lottery gift codehindiscopegovernment jobsgovernment schemesadmit cardanswer keyexam resultssyllabuslotterygovernment newsjai clubcolor prediction gamejai club appjai club lotteryjai gamebigwin69bingoFree Bonus No DepositColor Game66 lottery6 Club Lottery6 club lottery6 club6 club gameblingwinbling winlodi777lodi777lodi 777gojackpotgojackpotpaldo77paldo77dhani gamedhani wintaya886club login43r43r
New Delhi: भारत-इंडोनेशिया के बीच 14 बड़े समझौते, रक्षा और ब्रह्मोस सहयोग से डिजिटल व्यापार तक बढ़े कदम - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: PM मोदी के चंडीगढ़ दौरे की तैयारियां तेज, एक दिन में जारी हुए 8 टेंडर Chandigarh: पंजाब कांग्रेस में मंथन जारी, बघेल ने नेताओं से की अलग-अलग बैठकें Bathinda: मोबाइल एप से बंद हुआ ई-रिक्शा, बठिंडा में पहली बार सामने आया हैरान करने वाला मामला Chandigarh: पंजाब कांग्रेस में कलह बरकरार, चन्नी गुट की नाराजगी के बीच बघेल आज भी करेंगे बैठकें Chandigarh: दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ की समीक्षा करेगी केंद्र की कमेटी, पंजाब के इतिहास से जुड़े दावों पर चर्चा Chandigarh: हाईकोर्ट के बाहर बनी ग्रीन पार्किंग शुरू, 700 से ज्यादा वाहनों को मिलेगी जगह Bathinda: बठिंडा में पुलिसकर्मी के अपहरण और फिरौती मांगने का आरोप, 5 लोगों पर केस दर्ज New Delhi: कोरोहेल्थ छंटनी विवाद पर कांग्रेस हमलावर, केसी वेणुगोपाल ने श्रम संहिताओं पर उठाए सवाल Ahmedabad: अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 दोषियों की फांसी और 11 की उम्रकैद बरकरार New Delhi: हरियाणा में ईंट भट्ठों पर बंधुआ मजदूरी के 86 मामलों की होगी ऑनलाइन सुनवाई Panipat: ऋण, प्रशिक्षण और आत्मनिर्भरता से बदलेगी महिलाओं की तस्वीर: सुनीता दुग्गल Panipat: नीति आयोग की ‘स्मॉल सिटी इनिशिएटिव’ में पानीपत बना देश का पायलट शहर, विकास की नई पटकथा शुरू: आयोग प्रोग्राम डायरेक्टर अन्ना रॉय
Logo
Uturn Time
मोदी की यात्रा में अंतरिक्ष, स्वास्थ्य, कृषि, खनिज और आपदा प्रबंधन क्षेत्रों में साझेदारी मजबूत; छह नई पहलों की भी घोषणा
जकार्ता (Narendra Singh Danu) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देते हुए रक्षा, ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली, अंतरिक्ष, दूरसंचार, स्वास्थ्य, कृषि, खनिज, आपदा प्रबंधन और चुनावी सहयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में 14 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। दोनों देशों ने सांस्कृतिक विरासत संरक्षण, डिजिटल कॉमर्स, प्रबंधन शिक्षा और खाद्य सुरक्षा समेत छह नई पहलों की घोषणा भी की। इन फैसलों से भारत-इंडोनेशिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और विस्तार मिलेगा। ब्रह्मोस और रक्षा सहयोग को मिली नई गति रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाते हुए दोनों देशों ने ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली और एयर-टू-एयर मिसाइल सहयोग से जुड़े समझौतों पर सहमति जताई। इसके अलावा समुद्री सुरक्षा और संरक्षा के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने का फैसला लिया गया। अंतरिक्ष, स्वास्थ्य और कृषि में साझेदारी समझौतों के तहत शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए बाह्य अंतरिक्ष के उपयोग और खोज में सहयोग को आगे बढ़ाया जाएगा। भारत के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) और इंडोनेशिया की औषधि एवं खाद्य नियामक एजेंसी (BPOM) के बीच चिकित्सा उत्पादों के नियमन को लेकर सहयोग बढ़ेगा। दोनों देशों ने खनिज एवं इस्पात आपूर्ति श्रृंखला, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों, दूरसंचार तकनीक, अनुसंधान एवं नवाचार तथा स्वास्थ्य कार्यबल सहयोग को लेकर भी समझौते किए। इस्पात और रेयर अर्थ मैग्नेट क्षेत्र में औद्योगिक सहयोग औद्योगिक क्षेत्र में भारतीय इस्पात प्राधिकरण (SAIL) और इंडोनेशिया की PT Krakatau Steel के बीच इंडोनेशिया में स्टेनलेस स्टील स्लैब निर्माण संयंत्र स्थापित करने को लेकर रणनीतिक संयुक्त उपक्रम पर सहमति बनी। वहीं, भारत के नॉन-फेरस मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सेंटर (NFTDC), मिडवेस्ट लिमिटेड और इंडोनेशिया की PT Perminas के बीच रेयर अर्थ मैग्नेट के विकास के लिए समझौता किया गया। छह नई पहलों की घोषणा यात्रा के दौरान दोनों देशों ने कई नई पहलों की घोषणा की। इनमें योग्यकार्ता स्थित ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर परिसर के संरक्षण और पुनरुद्धार में भारत की सहायता, हिंद महासागर क्षेत्र के सूचना संलयन केंद्र (IFC-IOR) में इंडोनेशियाई संपर्क अधिकारी की नियुक्ति और इंडोनेशिया को 100 टन उच्च गुणवत्ता वाले गेहूं के बीज उपलब्ध कराना शामिल है। इसके अलावा भारत और इंडोनेशिया ने ‘टैगोर-देवांतरा सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कूटनीति वर्ष’ मनाने का फैसला किया है, जो दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाएगा। आईआईएम बेंगलुरु का परिसर और डिजिटल नेटवर्क सहयोग दोनों देशों के बीच शिक्षा और डिजिटल क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण पहल हुई है। इंडोनेशिया के सिंघासारी विशेष आर्थिक क्षेत्र में आईआईएम बेंगलुरु का शाखा परिसर स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही भारत के ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) की तर्ज पर इंडोनेशिया ओपन नेटवर्क (ION) शुरू करने की घोषणा की गई है, जिससे डिजिटल व्यापार और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।