Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink6clubcolour prediction game demofree colour prediction gamecolour prediction demo gamecolour prediction game playwhere to play colour prediction gamemantri mall colour prediction gamereliance mall colour prediction gamegodrej mall colour prediction gameadani mall colour prediction gamepacific mall colour prediction gameBG678 review678 lotterybg678dmwindmwin logindm win lotteryjio lottery game6 Club apkgojackpotchambery porn6 club apk6 club game66 lottery gift code66 lottery gift codehindiscopegovernment jobsgovernment schemesadmit cardanswer keyexam resultssyllabuslotterygovernment newsjai clubcolor prediction gamejai club appjai club lotteryjai gamebigwin69bingoFree Bonus No DepositColor Game66 lottery6 Club Lottery6 club lottery6 club6 club gameblingwinbling winlodi777lodi777lodi 777gojackpotgojackpotpaldo77paldo77dhani gamedhani wintaya886club login43r43r
New Delhi: पीएम-सेतु योजना का विस्तार, 200 आईटीआई क्लस्टरों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण का नया ढांचा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: PM मोदी के चंडीगढ़ दौरे की तैयारियां तेज, एक दिन में जारी हुए 8 टेंडर Chandigarh: पंजाब कांग्रेस में मंथन जारी, बघेल ने नेताओं से की अलग-अलग बैठकें Bathinda: मोबाइल एप से बंद हुआ ई-रिक्शा, बठिंडा में पहली बार सामने आया हैरान करने वाला मामला Chandigarh: पंजाब कांग्रेस में कलह बरकरार, चन्नी गुट की नाराजगी के बीच बघेल आज भी करेंगे बैठकें Chandigarh: दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ की समीक्षा करेगी केंद्र की कमेटी, पंजाब के इतिहास से जुड़े दावों पर चर्चा Chandigarh: हाईकोर्ट के बाहर बनी ग्रीन पार्किंग शुरू, 700 से ज्यादा वाहनों को मिलेगी जगह Bathinda: बठिंडा में पुलिसकर्मी के अपहरण और फिरौती मांगने का आरोप, 5 लोगों पर केस दर्ज New Delhi: कोरोहेल्थ छंटनी विवाद पर कांग्रेस हमलावर, केसी वेणुगोपाल ने श्रम संहिताओं पर उठाए सवाल Ahmedabad: अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 दोषियों की फांसी और 11 की उम्रकैद बरकरार New Delhi: हरियाणा में ईंट भट्ठों पर बंधुआ मजदूरी के 86 मामलों की होगी ऑनलाइन सुनवाई Panipat: ऋण, प्रशिक्षण और आत्मनिर्भरता से बदलेगी महिलाओं की तस्वीर: सुनीता दुग्गल Panipat: नीति आयोग की ‘स्मॉल सिटी इनिशिएटिव’ में पानीपत बना देश का पायलट शहर, विकास की नई पटकथा शुरू: आयोग प्रोग्राम डायरेक्टर अन्ना रॉय
Logo
Uturn Time
ओडिशा, गुजरात और तेलंगाना के लिए 1,237 करोड़ रुपये की निवेश योजनाओं को मंजूरी, उद्योगों की भागीदारी से बदलेगी आईटीआई की तस्वीर
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेतु) योजना के देशव्यापी विस्तार को मंजूरी दे दी है। इसके तहत ओडिशा, गुजरात और तेलंगाना में औद्योगिक साझेदारी आधारित आईटीआई उन्नयन के लिए कुल 1,237.58 करोड़ रुपये की रणनीतिक निवेश योजनाओं (एसआईपी) को स्वीकृति दी गई है। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की सचिव देबाश्री मुखर्जी की अध्यक्षता में हुई पीएम-सेतु की चौथी राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में महानिदेशक (प्रशिक्षण) दिलीप कुमार, संयुक्त सचिव मानसी सहाय ठाकुर, विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और अन्य हितधारक शामिल हुए। 200 आईटीआई क्लस्टरों में लागू होगी योजना समिति ने पीएम-सेतु योजना को पायलट चरण से आगे बढ़ाते हुए देशभर के 200 चिह्नित आईटीआई क्लस्टरों में लागू करने की मंजूरी दी। योजना के तहत उद्योगों की भागीदारी बढ़ाने, सार्वजनिक उपक्रमों को जोड़ने और आईटीआई संस्थानों की क्षमता मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। ओडिशा और गुजरात को 240 करोड़ से अधिक की मंजूरी ओडिशा के लिए 240.21 करोड़ रुपये की निवेश योजना को मंजूरी मिली है। इसमें सरकारी आईटीआई बारबिल को हब संस्थान और आनंदपुर, कोईरा, करंजिया व बरकोट आईटीआई को स्पोक संस्थान बनाया गया है। जिंदल नवीन अवसर लिमिटेड को एंकर उद्योग साझेदार बनाया गया है। वहीं गुजरात में 240.18 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। सरकारी आईटीआई सूरत को हब और हजीरा, बारडोली, सचिन व सूरत महिला आईटीआई को स्पोक संस्थान बनाया गया है। आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया इस क्लस्टर में एंकर उद्योग साझेदार होगा। तेलंगाना में तीन आईटीआई क्लस्टर होंगे विकसित तेलंगाना में तीन आईटीआई क्लस्टरों को मंजूरी दी गई है। पहले क्लस्टर में ओल्ड सिटी आईटीआई को हब बनाया जाएगा, जिसमें वारंगल, नलगोंडा बॉयज, विकाराबाद गर्ल्स और पंजागुट्टा आईटीआई शामिल होंगे। इसके लिए अपोलो मेड-स्किल्स लिमिटेड 241.01 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। दूसरे क्लस्टर में पटानचेरू आईटीआई हब होगा, जबकि शादनगर, मरपल्ली, नलगोंडा (न्यू) और भोंगीर आईटीआई स्पोक संस्थान होंगे। श्री सिद्धार्थ इंफ्राटेक एंड सर्विसेज (इंडिया) प्रा.लि. 275.24 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। तीसरे क्लस्टर में संगारेड्डी आईटीआई हब होगा, जिसमें हथनूरा, मेडक, दुब्बाका और येल्लारेड्डी आईटीआई शामिल होंगे। न्यूलैंड फाउंडेशन 240.94 करोड़ रुपये के निवेश के साथ एंकर उद्योग साझेदार की भूमिका निभाएगा। युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने पर जोर कौशल विकास मंत्रालय के अनुसार, पीएम-सेतु योजना का उद्देश्य आईटीआई प्रणाली का आधुनिकीकरण, प्रशिक्षण ढांचे को मजबूत करना, उद्योगों की जरूरतों के अनुसार पाठ्यक्रम तैयार करना और युवाओं को रोजगार के लिए बेहतर कौशल उपलब्ध कराना है। उद्योगों की सीधी भागीदारी से आईटीआई संस्थानों को भविष्य की तकनीकी जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जाएगा।