Uturn Time
Breaking
पद्म श्री सम्मान और राजनीतिक गणित 657 करोड़ रुपये का बैंक घोटाला: हरियाणा के आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार 'फरार', फ़ोन 'स्विच ऑफ़' ऑस्ट्रेलिया के बाद यूएई ने बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर पाबंदियां लगाईं; भारत में भी बहस तेज़ Hoshiarpur: नामांकन पत्रों की जांच के बाद 284 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए, दो नामांकन पत्र हुए रद्द Panipat: सीएम विंडो की शिकायतों पर अधिकारी औपचारिकता नहीं, बल्कि वास्तविक समाधान सुनिश्चित करें: डीसी सड़क पर सरेआम झुग्गियां बनाकर कर डाले कब्जे, निगम के तहबाजारी अधिकारी बोले – इन्हें हटाना पुलिस का काम Panipat: गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा Hoshiarpur: श्रीमती उर्मिला देवी कॉलेज में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन Kurukshetra: सिख गुरुओं के सम्मान पर कोई समझौता नहीं: डॉ. जगविंदर सिंह विर्क Kurukshetra: ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल ने कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा से की शिष्टाचार भेंट Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के विकास नगर की बदहाल तस्वीर, सुविधाओं के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर लोग Hoshiarpur: पल्स पोलियो अभियान का जागरूकता पोस्टर जारी, 28 से 30 जून तक जिलेभर में चलेगा विशेष अभियान
Logo
Uturn Time
डॉ. मनदीप कमल ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, तीन दिनों तक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : जिले में 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से 28, 29 एवं 30 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। इसी संबंध में आज सिविल सर्जन कार्यालय में अभियान के जागरूकता पोस्टर का विमोचन सिविल सर्जन डॉ. मनदीप कमल एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. मनदीप कमल ने कहा कि पोलियो एक गंभीर एवं स्थायी विकलांगता पैदा करने वाली बीमारी है, जिससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय प्रत्येक बच्चे को समय-समय पर पोलियो की खुराक पिलाना है। उन्होंने बताया कि अभियान के पहले दिन 28 जून को जिलेभर में स्थापित पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की दो बूंदें पिलाई जाएंगी, जबकि 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। डॉ. मनदीप कमल ने कहा कि यदि किसी बच्चे को पहले भी कई बार पोलियो की खुराक दी जा चुकी हो, तब भी प्रत्येक पल्स पोलियो अभियान के दौरान उसे दो बूंदें अवश्य पिलानी चाहिए। इससे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता और अधिक मजबूत होती है तथा उन्हें पोलियो वायरस से पूर्ण सुरक्षा मिलती है। उन्होंने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को 28, 29 एवं 30 जून के दौरान पोलियो की दो बूंदें अवश्य पिलवाएं तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमों का पूरा सहयोग करें, ताकि जिला होशियारपुर एवं पंजाब को पोलियो मुक्त बनाए रखने का लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सके। इस अवसर पर सहायक सिविल सर्जन डॉ. टी.पी. सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जतिंदर भाटिया, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद आसिफ, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. शैलेश, डिप्टी मास मीडिया अधिकारी रविंद्र जस्सल तथा डिप्टी मास मीडिया अधिकारी बलवीर कौर भी उपस्थित थे।