Uturn Time
Breaking
पद्म श्री सम्मान और राजनीतिक गणित 657 करोड़ रुपये का बैंक घोटाला: हरियाणा के आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार 'फरार', फ़ोन 'स्विच ऑफ़' ऑस्ट्रेलिया के बाद यूएई ने बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर पाबंदियां लगाईं; भारत में भी बहस तेज़ Hoshiarpur: नामांकन पत्रों की जांच के बाद 284 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए, दो नामांकन पत्र हुए रद्द Panipat: सीएम विंडो की शिकायतों पर अधिकारी औपचारिकता नहीं, बल्कि वास्तविक समाधान सुनिश्चित करें: डीसी सड़क पर सरेआम झुग्गियां बनाकर कर डाले कब्जे, निगम के तहबाजारी अधिकारी बोले – इन्हें हटाना पुलिस का काम Panipat: गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा Hoshiarpur: श्रीमती उर्मिला देवी कॉलेज में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन Kurukshetra: सिख गुरुओं के सम्मान पर कोई समझौता नहीं: डॉ. जगविंदर सिंह विर्क Kurukshetra: ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल ने कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा से की शिष्टाचार भेंट Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के विकास नगर की बदहाल तस्वीर, सुविधाओं के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर लोग Hoshiarpur: पल्स पोलियो अभियान का जागरूकता पोस्टर जारी, 28 से 30 जून तक जिलेभर में चलेगा विशेष अभियान
Logo
Uturn Time
निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ की चर्चा, कहा—अधिक से अधिक अस्पताल हों सूचीबद्ध
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जिले में चल रही मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की समीक्षा करते हुए निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे इस योजना के तहत अपने अस्पतालों को सूचीबद्ध (एम्पैनल) करवाएं, ताकि जिले के प्रत्येक क्षेत्र के लोगों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। स्थानीय जिला प्रशासनिक परिसर में विभिन्न अस्पतालों से आए प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि पंजाब में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के कार्ड बनाने के मामले में होशियारपुर जिला चौथे स्थान पर है, जहां अब तक 3,25,023 कार्ड बनाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा विशेष पंजीकरण शिविर लगाकर लोगों के कार्ड बनाए गए हैं। योजना के तहत पंजीकरण सीएससी (CSC) या आरोग्य मित्र के माध्यम से किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल में कराया जा सकता है, जिसके लिए आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) आवश्यक हैं। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि वर्तमान में जिले के 8 अस्पताल योजना के तहत सूचीबद्ध हैं, जिनमें धामी नर्सिंग होम अस्पताल, नारद अस्पताल, पी.आर.के.एम. मॉडर्न अस्पताल, झांजी अस्पताल, स्वामी प्रेमानंद अस्पताल, प्रवेश अस्पताल, मैथन एपेक्स अस्पताल तथा सेंट्रल अस्पताल शामिल हैं, जहां लाभार्थी 10 लाख रुपये तक के उपचार का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने निजी अस्पतालों से अपील की कि वे भी इस योजना के तहत अपने अस्पतालों को सूचीबद्ध करवाएं, ताकि लोगों को अपने घर के निकट ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि निजी अस्पताल ump.pmjay.gov.in पोर्टल पर एम्पैनलमेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में इस योजना के तहत अब तक विभिन्न अस्पतालों को 1.84 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के कार्ड बनाने में होशियारपुर का पंजाब में चौथे स्थान पर रहना जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन की ओर से समय-समय पर हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) निकास कुमार, अंडर ट्रेनिंग आईएएस गुरकंवल सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।