Uturn Time
Breaking
पद्म श्री सम्मान और राजनीतिक गणित 657 करोड़ रुपये का बैंक घोटाला: हरियाणा के आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार 'फरार', फ़ोन 'स्विच ऑफ़' ऑस्ट्रेलिया के बाद यूएई ने बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर पाबंदियां लगाईं; भारत में भी बहस तेज़ Hoshiarpur: नामांकन पत्रों की जांच के बाद 284 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए, दो नामांकन पत्र हुए रद्द Panipat: सीएम विंडो की शिकायतों पर अधिकारी औपचारिकता नहीं, बल्कि वास्तविक समाधान सुनिश्चित करें: डीसी सड़क पर सरेआम झुग्गियां बनाकर कर डाले कब्जे, निगम के तहबाजारी अधिकारी बोले – इन्हें हटाना पुलिस का काम Panipat: गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा Hoshiarpur: श्रीमती उर्मिला देवी कॉलेज में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन Kurukshetra: सिख गुरुओं के सम्मान पर कोई समझौता नहीं: डॉ. जगविंदर सिंह विर्क Kurukshetra: ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल ने कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा से की शिष्टाचार भेंट Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के विकास नगर की बदहाल तस्वीर, सुविधाओं के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर लोग Hoshiarpur: पल्स पोलियो अभियान का जागरूकता पोस्टर जारी, 28 से 30 जून तक जिलेभर में चलेगा विशेष अभियान
Logo
Uturn Time
सौर पैनल ऋण फाइलों की मंजूरी के बदले मांगी थी रिश्वत, 19 फाइलों के लिए 52 हजार रुपये पर हुई थी सहमति
नई दिल्ली/आगरा (Narendra Singh Danu) : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की भद्रौली शाखा, बरहन के प्रबंधक प्रवीण यादव को रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक प्रबंधक को शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की रिश्वत की पहली किस्त लेते हुए दबोचा गया। सीबीआई के अनुसार, 25 जून को एक निजी कंपनी के कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि बैंक प्रबंधक ने सौर पैनल से संबंधित लगभग 19 ऋण फाइलों के प्रसंस्करण और स्वीकृति के बदले प्रति फाइल 7,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। जांच के दौरान बातचीत के बाद आरोपी 19 ऋण फाइलों को मंजूरी देने के लिए कुल 52 हजार रुपये रिश्वत लेने पर सहमत हो गया। ये सभी ऋण फाइलें पहले ही बैंक द्वारा स्वीकृत की जा चुकी थीं। सीबीआई ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपी बैंक प्रबंधक को शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को गाजियाबाद स्थित सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा।