Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink6clubcolour prediction game demofree colour prediction gamecolour prediction demo gamecolour prediction game playwhere to play colour prediction gamemantri mall colour prediction gamereliance mall colour prediction gamegodrej mall colour prediction gameadani mall colour prediction gamepacific mall colour prediction gameBG678 review678 lotterybg678dmwindmwin logindm win lotteryjio lottery game6 Club apkgojackpotchambery porndeneme bonusu veren sitelerdeneme bonusu veren siteler6 club apk6 club game66 lottery gift code66 lottery gift codehindiscopegovernment jobsgovernment schemesadmit cardanswer keyexam resultssyllabuslotterygovernment newsjai clubcolor prediction gamejai club appjai club lotteryjai gamebigwin69bingoFree Bonus No DepositColor Game66 lottery6 Club Lottery6 club lottery6 club6 club gameblingwinbling winlodi777lodi777lodi 777gojackpotgojackpotpaldo77paldo77dhani gamedhani wintaya886club login43r43r
चुटकुलों से सरकार नहीं, सिनेमा हॉल चल सकते हैं: नायब सिंह सैनी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
New Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिला फाइमा प्रतिनिधिमंडल, साकेत हादसे पर चिंता जताई Hisar: हिसार में चोरों ने दो एटीएम को बनाया निशाना, बड़ी रकम लेकर फरार Shimla: एचआरटीसी पेंशनरों को अब नहीं होगी देरी, तय समय पर मिलेगा पैसा: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू Chandigarh: आनंदपुर साहिब हेरिटेज प्रोजेक्ट में बदलाव, पंजाब सरकार ने किया रूटमैप संशोधित Ludhiana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गुरु अमर दास जी के जीवन को बताया अनुकरणीय Chandigarh: पंजाब भाजपा में हलचल, जगमोहन सिंह राजू ने छोड़ा महासचिव पद Sirsa: बर्बरता के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, पुतला दहन, कांग्रेस ने सरकार को घेरा Chandigarh: फिरोजपुर दुकानदार हत्याकांड में बड़ी सफलता, दो शूटर जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार, एक पिस्तौल बरामद Kurukshetra: विकसित राष्ट्र के निर्माण में स्वस्थ नागरिक ही निभा सकते हैं अहम भूमिका : डा. नरेन्द्र सिंह New Delhi: 8 जून को नई दिल्ली में विपक्षी गठबंधन की अहम बैठक, रणनीति पर होगा मंथन Surat: ईटीपी प्लांट में हादसा, सूरत में 4 सफाई कर्मियों की जान गई Panipat: नेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में ब्रोंज मेडल लाने अनुज शर्मा का हुआ भव्य स्वागत
Logo
Uturn Time
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंजाब के धूरी में आयोजित विशाल जनसभा में राज्य में राजनीतिक परिवर्तन का आह्वान करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री को चुटकुलों के अलावा कुछ और नहीं आता। चुटकुलों से सिनेमा हॉल तो चल सकते हैं लेकिन सरकार नहीं चल सकती। यही कारण है कि पंजाब की जनता अब सरकार के झूठे वादों और खोखले आश्वासनों की राजनीति से ऊब चुकी है और विकास, सुशासन तथा पारदर्शी प्रशासन की नई राह चुनने के लिए तैयार है। जनसभा में उमड़े भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि धूरी की जनता का उत्साह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश में बदलाव की मजबूत लहर चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता अपने आप को क्रांतिकारी बताते हैं लेकिन वास्तव में ये भ्रांतिकारी हैं जो अपनी कमियों को छिपाने के लिए दूसरों के कामों व उपलब्धियों के संबंध में जनता को भ्रमित करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि धूरी मुख्यमंत्री का निर्वाचन क्षेत्र है लेकिन मुख्यमंत्री तो पंजाब ही नहीं बल्कि धूरी से भी दूरी बना चुके हैं। पंजाब कभी विकास के मामले में अन्य राज्यों से काफी आगे होता था जिसे यहां की राजनीतिक पार्टियों ने अपने निजी स्वार्थ के चलते पिछड़े राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। आज पंजाब में नशे के विरुद्ध युद्ध केवल अखबारों में विज्ञापन देकर ही लड़ा जा रहा है, धरातल पर कुछ काम नहीं हो रहा है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब का किसान देश का अन्नदाता है। इस अन्नदाता ने 2022 में ‘आप’ पार्टी पर भरोसा करके उसे वोट दिया लेकिन पंजाब में न तो किसानों की सभी फसलों को एमएसपी का लाभ मिला और न ही खराबे का उचित मुआवजा दिया जाता है। यह किसानों के साथ किया गया सबसे बड़ा विश्वासघात है जिसका जवाब किसान भाई आने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी को देंगे। इसके विपरीत हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां सरकार अपने किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदती है। इसी प्रकार प्राकृतिक आपदा में किसान के नुकसान की भरपाई में भी हरियाणा सरकार काफी आगे है। पिछले साल हुई बरसात व बाढ़ से फसल खराब होने पर हरियाणा में किसानों को 16500 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की गई है। फसल बेचने मंडी में आने वाले किसानों को जे-फार्म तुरंत ऑनलाइन मिलता है और 72 घंटे के भीतर फसल का पैसा किसान के खाते में भिजवा दिया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ने मुश्किल से कांग्रेस से पीछा छुड़वाया था, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने यहां के लोगों से बड़े-बड़े वादे किए और उन्हें सब्जबाग दिखाए। पंजाब के भोले लोग इनकी बातों में आ गए जिसका नुकसान पंजाब आज तक उठा रहा है। इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी केवल वादे करने में नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने में विश्वास रखती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं, जिनका लाभ करोड़ों लोगों तक पहुंचा है। मोदी जी चाहते हैं कि भारत विकसित बने। यदि पंजाब की जनता ठान ले और भाजपा का साथ दे तो पंजाब भी विकसित राज्य बन सकता है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में पारदर्शी शासन और मेरिट आधारित व्यवस्था के माध्यम से युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के रोजगार उपलब्ध कराए गए हैं। पिछले साढ़े 11 साल में हरियाणा में लगभग लाखों युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां मिली हैं, जिससे व्यवस्था में जनता का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं तथा गरीब परिवारों को राहत पहुंचाने वाली कल्याणकारी पहलों का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब को ऐसी सरकार की आवश्यकता है जो केवल घोषणाएं न करे, बल्कि उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने की क्षमता भी रखती हो। प्रदेश के किसानों, युवाओं, व्यापारियों और आम नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मजबूत नेतृत्व और जवाबदेह शासन की जरूरत है। पंजाब में केवल भाजपा ही सुशासन ला सकती है और पंजाब को विकास, निवेश, रोजगार और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है। हरियाणा में भाजपा ने चुनाव घोषणा पत्र में 217 संकल्प लिए थे जिनमें से 63 संकल्प पहले साल में ही पूरे कर लिए गए और 153 संकल्पों पर तेज गति से काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में धूरी जैसे प्रगतिशील शहर आर्थिक गतिविधियों के केंद्र बिंदू रहे हैं लेकिन वर्तमान सरकार की उदासीन नीतियों ने इन शहरों को विकास की दौड़ में पीछे कर दिया है। पंजाब में अधिकतर उद्योग बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। इसके विपरीत हरियाणा में डबल इंजन सरकार ने बीते साढ़े 11 साल में जो काम किए हैं वे आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। सरकार ने पारदर्शी शासन व्यवस्था लागू करके बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाया है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा आज हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। उन्होंने तुलना करते हुए बताया कि पंजाब में 80 हजार रुपये तक की सालाना आमदनी वाले परिवारों के बुजुर्गों को केवल 1500 रुपये महीना वृद्धावस्था पेंशन मिल रही है जबकि हरियाणा में 3 लाख रुपये तक की आमदनी वाले परिवारों के बुजुर्गों को 3200 रुपये महीना पेंशन दी जा रही है। इसी प्रकार हरियाणा में पिछले साढ़े 11 साल में जरूरतमंद परिवारों को 1.60 लाख मकान दिए गए हैं और साढ़े 10 हजार नए मकान बनकर तैयार हैं जिन्हें जल्द ही लाभार्थियों को सौंप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में बहन-बेटियों को ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत प्रतिमाह 2100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। गरीब महिलाओं को रसोई चलाने के लिए हर महीने केवल 500 रुपये में सिलेंडर दिया जा रहा है। इसके अलावा 3 करोड़ की आबादी वाले हरियाणा में 1.5 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत व चिरायु योजना के तहत प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क इलाज का लाभ मिल रहा है जबकि पंजाब के मोहल्ला क्लीनिक में लोगों को न तो दवाइयां मिलती है और न ही डॉक्टर। उन्होंने जनता से आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को अवसर देने की अपील करते हुए कहा कि आने वाला चुनाव केवल सरकार चुनने का नहीं, बल्कि पंजाब के भविष्य, युवाओं के रोजगार, किसानों की समृद्धि और प्रदेश के समग्र विकास का चुनाव है। उन्होंने कहा कि जनता का प्रत्येक वोट पंजाब में एक मजबूत और विकासोन्मुख डबल इंजन सरकार के गठन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने उपस्थितगण को पंजाब में सुशासन, विकास और जनकल्याण को केंद्र में रखकर नई राजनीतिक दिशा देने का संकल्प भी दिलाया। इस अवसर पर भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, रणदीप सिंह दयोल, जिलाध्यक्ष सरजीवन जिंदल, डॉ. ओमकार सिंह, सरदार सतवंत सिंह पूनिया, सुखविंद्र ग्रेवाल व नृपेंद्र सिंह बड़ी संख्या में भाजपा नेता भी उपस्थित थे।