जालंधर/यूटर्न/5 जून। पांच दिन पहले रिलीज गाना इंस्टाग्राम से हटा तो पंजाबी सिंगर विशव लाडी फूट-फूटकर रो पड़े। मशहूर सिंगर कंवर ग्रेवाल के साथ कोलेब्रेशन कर चुके लाडी ने इंस्टाग्राम पर रोते हुए वीडियो डाला। जिसमें लाडी ने कहा कि उन्होंने पिता की मजदूरी के पैसे से गीत रिलीज किया था। अब यह गाना बार-बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हाइड हो रहा है। इसकी रील भी नहीं बन पा रही हैं। लाडी के मुताबिक डिस्ट्रीब्यूटर और म्यूजिक कंपनी इसे टेक्निकल ग्लिच बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं लेकिन उनका सारा पैसा दांव पर लगा है। लाडी का कहना है कि डिस्ट्रीब्यूटर कंपनियों और इंडस्ट्री के बड़े लोगों ने उसकी जिंदगी और करियर बर्बाद कर दिया है। गायक का कहना है कि बड़े लोगों के आपसी विवाद और निजी लड़ाइयों के कारण गरीब कलाकार की सालों की मेहनत पर पानी फेरा जा रहा है।
----