Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
हिमाचल सरकार ने तबादलों पर रोक को लेकर स्थिति स्पष्ट की
शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों पर लगी रोक को फिलहाल जारी रखने का निर्णय लिया है। सरकार ने सभी विभागों, जिला प्रशासन, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों और अन्य सरकारी संस्थानों को निर्देश दिया है कि अगले आदेश तक किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का सामान्य तबादला न किया जाए। मुख्य सचिव द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि 6 अप्रैल 2026 को लागू किया गया तबादला प्रतिबंध अभी भी प्रभावी है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि नए निर्देश जारी होने तक सामान्य ट्रांसफर की अनुमति नहीं होगी। सरकारी आदेश के अनुसार, यदि किसी विशेष परिस्थिति में किसी अधिकारी या कर्मचारी का तबादला आवश्यक हो, तो इसके लिए सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। ऐसी मंजूरी राज्य की तबादला नीति और वर्ष 2013 के निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत ही दी जाएगी। सरकार ने सभी विभागों और संस्थानों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही आदेशों को अधीनस्थ कार्यालयों तक तत्काल पहुंचाने और कर्मचारियों को इसकी जानकारी देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। सरकार ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति किए गए तबादलों या आदेशों की अवहेलना को गंभीरता से लिया जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जा सकती है और आवश्यक कार्रवाई भी की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने अप्रैल 2026 में कर्मचारियों के तबादलों पर पूर्ण रोक लगाई थी। ताजा निर्देशों के साथ सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि यह प्रतिबंध अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।