लुधियाना/यूटर्न/30 मई। शिमलापुरी के जनता नगर के एक घर में शनिवार दोपहर पुलिस ने बुजुर्ग दंपति की लाशें बरामद की है। थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों की लाशें कब्जे में ले ली है। मृतकों की पहचान 75 वर्षीय कुलदीप सिंह और उनकी पत्नी हरमीत कौर के नाम से हुई। अभी मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। दरअसल, पिछले दो दिन से दंपति को किसी ने नहीं देखा था। शनिवार को काफी बदबू आने के कारण इलाके के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब दरवाजा तोड़कर घर में एंट्री की तो लाशें बरामद हुई। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कुलदीप सिंह और हरमीत कौर को दो दिन पहले तक गली में सामान्य रूप से घूमते-फिरते देखा गया था। उस समय तक सब कुछ बिल्कुल ठीक-ठाक था।
फोन न उठाने पर हुआ खुलासा
मृतकों के रिश्तेदारों ने बताया कि उनके पांच लड़कियां हैं। जिसमें से चार विदेश रहती है, इसमें से एक गाजियाबाद में रहती है। मृतक की बहन ने कहा कि उनके भाई कुलदीप सिंह को बेटियां कॉल कर रही थी, लेकिन वह फोन नहीं उठा रहे थे। जिसके बाद बच्चों ने उन्हें इसकी जानकारी दी। वह मौके पर पहुंचे तो गेट अंदर से बंद था। पुलिस ने गेट तोड़ा तो लाशें बरामद हुई।
--