Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
हरियाणा एनवायरमेंटल सोसायटी (एचईएस) कुरुक्षेत्र तथा हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों को हरा भरा बनाने के लिए पिछले कई वर्षों से प्रयासरत है। पर्यावरण को समर्पित संस्था एचईएस ने कुरुक्षेत्र शहर के विभिन्न जगहों पर एक सात दिवसीय पौधा रोपण शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में देश विदेश से आए 15 से अधिक परिवारों ने स्थानीय लोगों ,खासकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों के साथ मिलकर संस्था के तत्वाधान में पौधे लगाए। एचईएस के कुरुक्षेत्र और ओवरसीज चैप्टरों के कोऑर्डिनेटरों प्रोफेसर अमेरिटस डा. हरिसिंह व अमेरिका निवासी राजेश सिंह सैनी की देखरेख में अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया तथा भारत के दिल्ली, जयपुर, अजमेर, कोटा,  उज्जैन,  पंचकूला तथा कुरुक्षेत्र में रह रहे 20 से अधिक परिवारों के परिजनों के नाम से पौधा रोपण किया गया। इस मौके पर संस्था के संरक्षक प्रोफेसर अमेरिटस डा. एसपी सिंह व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से डा. कंवल गर्ग, डा. अश्वनी मित्तल, एलएनजेपी हॉस्पिटल की पूर्व पीएमओ डा. अनुपमा, लीला देवी , मियां सिंह तथा श्री निवास धीमान व अन्य ने अपने व अपने परिवारजनों के नाम से पौधे लगाए। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ग्रीन मैन प्रोफेसर एसएल सैनी ने बताया कि शिविर का आयोजन विभिन्न चरणों में ब्रह्मसरोवर के एरिया में उपलब्ध खाली स्थानों तथा शहर के पुराने बस स्टैंड के एरिया में सड़क के किनारे पर किया गया। उन्होंने बताया कि प्रमुख रूप से बरगद, पीपल, चक्रासिया, जामुन, बहेड़ा, मौलसरी, पिलखन, आम इत्यादि के परंपरागत छायादार एवं औषधीय गुणों से युक्त सैंकड़ों पौधे लगाकर उनको लोहे के जंगलों से सुरक्षा प्रदान की गई। उनके अनुसार हमेशा की ही तरह लगाए गए पौधों की परवरिश चार-पांच साल तक उनकी संस्था एचईएस करेगी।