पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने राइस शेलर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शहर की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अमृतसर कमिश्नरेट शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस अधिकारियों ने कारोबारियों से सुरक्षा उपाय मजबूत करने, सीसीटीवी सक्रिय रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने को कहा। एसोसिएशन ने पुलिस को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
अमृतसर (आर. के. उप्पल) : पुलिस कमिश्नर अमृतसर हरमनबीर सिंह गिल, IPS के नेतृत्व में राइस शेलर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ अहम मीटिंग हुई। इस अवसर पर डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रविंदरपाल सिंह संधू तथा जोनल एडीसीपी भी मौजूद रहे।
मीटिंग में शहर की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया गया। राइस शेलर मालिकों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर विश्वास जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस शहर में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने व्यापारियों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों ने शेलर मालिकों को सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और सुरक्षा प्रबंध मजबूत करने की सलाह दी। एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए कानून के अनुसार प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।