बेस्ट नर्सिंग एक्सीलेंस अवार्ड्स -2026 से सम्मानित
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : प्रेम इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज जीटी रोड बरौली ,पानीपत स्थित वेद नर्सिंग कॉलेज एवं वेद नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट पानीपत,हरियाणा ने एक शानदार राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की हैं। वेद नर्सिंग कॉलेज को हैदराबाद में 11 जुलाई 2026 को आयोजित प्रतिष्ठित चौथी इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा *नेशनल नर्सिंग एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026* में *उत्तरी भारत में प्रथम विजेता के रूप में **बेस्ट नर्सिंग एजुकेशन एंड ट्रेनिंग एक्सीलेंस अवार्डसे सम्मानित किया गया ।
यह प्रतिष्ठित सम्मान **इंडियन नर्सिंग काउंसिल के प्रेसिडेंट श्री टी.दिलीप कुमार के द्वारा दिया गया* साथ ही वेद नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल *निधि शर्मा को बेस्ट नर्स एडमिनिस्ट्रेटर ऑफ द ईयर नॉर्दर्न जॉन्स* से सम्मानित किया गया। यह दोनों अवार्ड इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं कंसोर्टियम ऑफ एक्रेडिटेड हेल्थ केयर ऑर्गेनाइजेशन (CAHO) के सहयोग से इंडियन नर्सिंग काउंसिल प्रेसिडेंट के द्वारा दिया गया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान वेद नर्सिंग कॉलेज को उत्तरी भारत के 10 राज्यों के अग्रणी नर्सिंग संस्थानों में स्थापित करता है, कॉलेज ने उत्तरी भारत के 10 राज्यों के प्रसिद्ध विश्व विद्यालयो और नर्सिंग संस्थाओं के साथ प्रतिस्पर्धा कर यह उपलब्धि प्राप्त की है यह उपलब्धि नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, शैक्षणिक नवाचार ,नैदानिक दक्षता, शोध और छात्रों के सर्वांगीण विकास के प्रति कॉलेज की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। वेद नर्सिंग कॉलेज एवं वेद नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में डिप्लोमा सहित ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएशन के नर्सिंग कोर्सेज करवाए जाते हैं। वेद नर्सिंग कॉलेज एवं वेद नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के अध्यक्ष डॉ पंकज मुटनेजा का हमेशा से यह कोशिश रहा है कि नर्सिंग के क्षेत्र में इस संस्था के सभी छात्र, छात्राएँ सक्षम, दयालु , नैतिक और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी नर्सिंग प्रोफेशनल बने जिसके लिए डॉ पंकज मुटनेजा प्रतिबद्ध हैं जो स्वास्थ्य सेवा और समाज में सार्थक योगदान दे सकें।
ये दोहरी राष्ट्रीय उपलब्धियां प्रबंधन के दूरदर्शी नेतृत्व, शिक्षकों की मेहनत छात्रों की लगन और संस्थान द्वारा उत्कृष्टता की निरंतर खोज का प्रमाण है कि वेद नर्सिंग कॉलेज पूरे उतरी भारत के बेस्ट नर्सिंग कॉलेज बन गया है । इस मौके पर संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ रचना मुटनेजा, निदेशक डॉक्टर अभिनव मुटनेजा मुख्य कार्यकारी निदेशक रिटायर्ड ब्रिगेडियर श्री जे आर सेठी, डायरेक्टर वेद नर्सिंग कॉलेज श्री पॉल दिनाकरन द्वारा सभी शिक्षकों एवं प्रशासनिक स्टाफ को बधाई दिया गया।