Uturn Time
Breaking
प्रॉपर्टी डीलर के घर बाहर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, वाहन भी तोड़े बाइक सवार बदमाश ने महिला का छीना मोबाइल, रास्ते में असंतुलित होकर गिरा, लोगों ने की पिटाई नशा तस्कर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई सालों से कर रहा था धंधा पूर्व मैनेजर ने बैलेंस शीट से छेड़छाड़ कर किया था करोड़ों का गबन, अफसरों के किए फर्जी हस्ताक्षर, सोसायटी का सामान भी चुराया वांटेड आरोपी को छुड़वाने आई पुलिस पर हमला, पति-पत्नी समेत 15 के खिलाफ केस दर्ज पुलिस पर टिप्पणी के कारण बिट्‌टू को धार्मिक सजा, एससी कमीशन ने 4 जगहों पर माथा टेकने को कहा New Delhi: UN मंच पर भारत ने पाकिस्तान और चीन को दिया कड़ा संदेश, जम्मू-कश्मीर पर दोहराया अपना रुख New Delhi: भाजपा ने मल्लिकार्जुन खरगे पर लगाया 19 एकड़ जमीन हड़पने का आरोप, सियासत गरमाई Guwahati: गुवाहाटी में अवैध रूप से रह रहे 10 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, होगी डिपोर्टेशन Chandigarh: पंजाब के 21 जिलों में किसानों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ सड़कों पर उतरकर जताया विरोध Mumbai: मुंबई में आयुषी तिवारी का जलवा, अभिनय की विविध भूमिकाओं से बना रही हैं खास पहचान Hoshiarpur: विधायक डॉ. इशांक कुमार ने ₹7.28 करोड़ की लागत से बन रही ज़रूरी सड़क का जायज़ा लिएभुल्लेवाल गुजरां पहुंचकर सड़क निर्माण की क़्वालिटी और प्रगति की समीक्षा की
Logo
Uturn Time
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में किसी भी योग्य नागरिक का नाम नहीं छूटेगा: आशिका जैन
25 जून से 24 जुलाई तक बीएलओ करेंगे घर-घर जाकर भरवाएंगे गणना फार्म

3 अगस्त को प्रकाशित होगी ड्राफ्ट पब्लिकेशन प्रारूप, 2 सितंबर तक किए जा सकेंगे दावे और आपत्तियां

1 अक्टूबर 2026 को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा करा सकेंगे पंजीकरण

मतदाताओं की सुविधा के लिए सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक उपलब्ध रहेगा टोल फ्री नंबर 1950
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशों के अनुसार जिले में मतदाता सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन का कार्य शुरू किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एसआईआर के लिए 1 अक्टूबर 2026 को योग्यता तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर गणना का कार्य किया जाएगा तथा प्रत्येक मतदाता से एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि किसी घर में मतदाता अनुपस्थित मिलता है या घर बंद होता है, तो संबंधित बीएलओ उस घर का तीन बार दौरा करेगा। पहली विजिट के दौरान बीएलओ अपने अगले दौरे की जानकारी घर के दरवाजे पर चस्पा करेगा, ताकि कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे। आशिका जैन ने बताया कि 24 जुलाई 2026 तक जिले के मतदान केंद्रों के रैशनलाइजेशन का कार्य भी पूरा किया जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक होगी, वहां नए मतदान केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव तैयार कर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब को भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि 3 अगस्त 2026 को मतदाता सूची का ड्राफ्ट पब्लिकेशन किया जाएगा। इसके बाद 3 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी तथा उनका निपटारा 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिन युवाओं की आयु 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो जाएगी और जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे अपना नाम शामिल करवाने के लिए फॉर्म-6 तथा आवश्यक घोषणा पत्र भरकर संबंधित बीएलओ को जमा कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता सूची में संशोधन, नाम परिवर्तन या अन्य सुधार के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है। अन्य राज्यों से स्थानांतरित होकर जिले में रहने वाले नागरिक भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र स्तर पर प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निपटारे के बाद 1 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। आशिका जैन ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे एसआईआर अभियान में सक्रिय सहयोग करें और अपने नाम, पते तथा अन्य विवरणों की जांच अवश्य करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में शामिल होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला स्तर पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 की व्यवस्था की गई है, जो प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा मोबाइल एप ई.सी.आई.नेट का प्रयोग कर एप में उपलब्ध “बुक ए काल विद बीएलओ” सुविधा के माध्यम से मतदाता सीधे अपने बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक मार्गदर्शन एवं जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।