Uturn Time
Breaking
प्रॉपर्टी डीलर के घर बाहर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, वाहन भी तोड़े बाइक सवार बदमाश ने महिला का छीना मोबाइल, रास्ते में असंतुलित होकर गिरा, लोगों ने की पिटाई नशा तस्कर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई सालों से कर रहा था धंधा पूर्व मैनेजर ने बैलेंस शीट से छेड़छाड़ कर किया था करोड़ों का गबन, अफसरों के किए फर्जी हस्ताक्षर, सोसायटी का सामान भी चुराया वांटेड आरोपी को छुड़वाने आई पुलिस पर हमला, पति-पत्नी समेत 15 के खिलाफ केस दर्ज पुलिस पर टिप्पणी के कारण बिट्‌टू को धार्मिक सजा, एससी कमीशन ने 4 जगहों पर माथा टेकने को कहा New Delhi: UN मंच पर भारत ने पाकिस्तान और चीन को दिया कड़ा संदेश, जम्मू-कश्मीर पर दोहराया अपना रुख New Delhi: भाजपा ने मल्लिकार्जुन खरगे पर लगाया 19 एकड़ जमीन हड़पने का आरोप, सियासत गरमाई Guwahati: गुवाहाटी में अवैध रूप से रह रहे 10 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, होगी डिपोर्टेशन Chandigarh: पंजाब के 21 जिलों में किसानों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ सड़कों पर उतरकर जताया विरोध Mumbai: मुंबई में आयुषी तिवारी का जलवा, अभिनय की विविध भूमिकाओं से बना रही हैं खास पहचान Hoshiarpur: विधायक डॉ. इशांक कुमार ने ₹7.28 करोड़ की लागत से बन रही ज़रूरी सड़क का जायज़ा लिएभुल्लेवाल गुजरां पहुंचकर सड़क निर्माण की क़्वालिटी और प्रगति की समीक्षा की
Logo
Uturn Time
आशिका जैन ने कहा, आपदा की स्थिति में सेना की मदद से राहत कार्य होंगे प्रभावी
- डिप्टी कमिश्नर ने सेना के अधिकारियों की मौजूदगी में की तैयारियों की समीक्षा

- एसडीएम व राजस्व अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन और सेना के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन की अध्यक्षता में जिले के सभी एसडीएम और राजस्व अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वेस्टर्न कमांड से लेफ्टीनेंट कर्नल एस.के. कुलकर्णी और मेजर रितेश विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि मानसून सीजन के दौरान संभावित बाढ़ की चुनौती से निपटने के लिए सभी विभागों को पहले से ही पूरी तैयारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों और मानवबल की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा इस दिशा में सेना का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लाइफ जैकेट्स, सैंड बैग्स, बोट्स और प्रशिक्षित बोटमैन की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका अधिक रहती है, वहां की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विस्तृत मैपिंग की जाए और संभावित जोखिम वाले स्थानों की पहचान कर आवश्यक प्रबंध पहले से किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सब-डिवीजन स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक मानवबल तथा संसाधनों के प्रबंधन हेतु अलग-अलग इंचार्ज भी नियुक्त किए जाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान लेफ्टीनेंट कर्नल एस.के. कुलकर्णी और मेजर रितेश ने बताया कि संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सेना की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जिले की सभी सब डिविजन के हिसाब से टीमें तैयार कर ली गई हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि आवश्यकता पड़ने पर सेना की टीमें जिले के विभिन्न सब-डिवीजनों में तत्काल पहुंचकर जिला प्रशासन के राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग प्रदान करेंगी। सेना अधिकारियों ने यह भी बताया कि बोट संचालन से संबंधित प्रशिक्षण सेना द्वारा एनडीआरएफ के सहयोग से उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित सब-डिवीजनों के एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कर्मियों की सूची तैयार कर सेना को उपलब्ध करवाएं, ताकि समय रहते बोट संचालन का प्रशिक्षण दिया जा सके। बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) निधि कुमुद बंबाह, सहायक कमिश्नर (अंडर ट्रेनिंग) गुरकवंल सिंह, एसडीएम होशियारपुर परमप्रीत सिंह, एसडीएम दसूहा कंवलजीत सिंह, एसडीएम मुकेरियां ज्योत्सना, एसडीएम टांडा लवप्रीत सिंह, डीआरओ अमनदीप चावला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।