Uturn Time
Breaking
प्रॉपर्टी डीलर के घर बाहर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, वाहन भी तोड़े बाइक सवार बदमाश ने महिला का छीना मोबाइल, रास्ते में असंतुलित होकर गिरा, लोगों ने की पिटाई नशा तस्कर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई सालों से कर रहा था धंधा पूर्व मैनेजर ने बैलेंस शीट से छेड़छाड़ कर किया था करोड़ों का गबन, अफसरों के किए फर्जी हस्ताक्षर, सोसायटी का सामान भी चुराया वांटेड आरोपी को छुड़वाने आई पुलिस पर हमला, पति-पत्नी समेत 15 के खिलाफ केस दर्ज पुलिस पर टिप्पणी के कारण बिट्‌टू को धार्मिक सजा, एससी कमीशन ने 4 जगहों पर माथा टेकने को कहा New Delhi: UN मंच पर भारत ने पाकिस्तान और चीन को दिया कड़ा संदेश, जम्मू-कश्मीर पर दोहराया अपना रुख New Delhi: भाजपा ने मल्लिकार्जुन खरगे पर लगाया 19 एकड़ जमीन हड़पने का आरोप, सियासत गरमाई Guwahati: गुवाहाटी में अवैध रूप से रह रहे 10 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, होगी डिपोर्टेशन Chandigarh: पंजाब के 21 जिलों में किसानों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ सड़कों पर उतरकर जताया विरोध Mumbai: मुंबई में आयुषी तिवारी का जलवा, अभिनय की विविध भूमिकाओं से बना रही हैं खास पहचान Hoshiarpur: विधायक डॉ. इशांक कुमार ने ₹7.28 करोड़ की लागत से बन रही ज़रूरी सड़क का जायज़ा लिएभुल्लेवाल गुजरां पहुंचकर सड़क निर्माण की क़्वालिटी और प्रगति की समीक्षा की
Logo
Uturn Time
राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंटरनेट स्पीड की दौड़ में Reliance Jio नंबर वन, BSNL सबसे कमजोर
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu): Telecom Regulatory Authority of India ने राजस्थान के मनोहरपुर से दौसा तक एनएच-148 पर मोबाइल नेटवर्क गुणवत्ता की स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में डेटा डाउनलोड स्पीड के मामले में Reliance Jio सबसे आगे रही, जबकि Bharat Sanchar Nigam Limited का प्रदर्शन सबसे कमजोर पाया गया। यह परीक्षण 2 मई को राजस्थान लाइसेंस सेवा क्षेत्र में 62.2 किलोमीटर लंबे मार्ग पर किया गया था। इसका उद्देश्य विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों की वॉयस और डेटा सेवाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करना था। रिपोर्ट के अनुसार: Reliance Jio की औसत डाउनलोड स्पीड 247.01 Mbps रही Bharti Airtel की 102.80 Mbps Vodafone Idea की 35.97 Mbps Bharat Sanchar Nigam Limited की केवल 3.99 Mbps दर्ज की गई अपलोड स्पीड में Bharti Airtel सबसे आगे रही, जिसकी स्पीड 20.93 Mbps दर्ज की गई। जियो की 19.14 Mbps, वीआई की 17.25 Mbps और बीएसएनएल की सिर्फ 1.88 Mbps रही। कवरेज गैप में भी बीएसएनएल सबसे पीछे रहा, जहां 2,213 सैंपल में सिग्नल न्यूनतम स्तर से नीचे पाया गया। वहीं एयरटेल (217), जियो (189) और वीआई (420) बेहतर स्थिति में रहे। कॉल ड्रॉप टेस्ट में एयरटेल का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा और उसके नेटवर्क पर कोई कॉल ड्रॉप नहीं हुई। जियो पर 1, वीआई पर 2 और बीएसएनएल पर 6 कॉल ड्रॉप दर्ज किए गए। ट्राई ने यह रिपोर्ट संबंधित कंपनियों को भेज दी है ताकि नेटवर्क गुणवत्ता में सुधार के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकें।