Uturn Time
Breaking
प्रॉपर्टी डीलर के घर बाहर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, वाहन भी तोड़े बाइक सवार बदमाश ने महिला का छीना मोबाइल, रास्ते में असंतुलित होकर गिरा, लोगों ने की पिटाई नशा तस्कर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई सालों से कर रहा था धंधा पूर्व मैनेजर ने बैलेंस शीट से छेड़छाड़ कर किया था करोड़ों का गबन, अफसरों के किए फर्जी हस्ताक्षर, सोसायटी का सामान भी चुराया वांटेड आरोपी को छुड़वाने आई पुलिस पर हमला, पति-पत्नी समेत 15 के खिलाफ केस दर्ज पुलिस पर टिप्पणी के कारण बिट्‌टू को धार्मिक सजा, एससी कमीशन ने 4 जगहों पर माथा टेकने को कहा New Delhi: UN मंच पर भारत ने पाकिस्तान और चीन को दिया कड़ा संदेश, जम्मू-कश्मीर पर दोहराया अपना रुख New Delhi: भाजपा ने मल्लिकार्जुन खरगे पर लगाया 19 एकड़ जमीन हड़पने का आरोप, सियासत गरमाई Guwahati: गुवाहाटी में अवैध रूप से रह रहे 10 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, होगी डिपोर्टेशन Chandigarh: पंजाब के 21 जिलों में किसानों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ सड़कों पर उतरकर जताया विरोध Mumbai: मुंबई में आयुषी तिवारी का जलवा, अभिनय की विविध भूमिकाओं से बना रही हैं खास पहचान Hoshiarpur: विधायक डॉ. इशांक कुमार ने ₹7.28 करोड़ की लागत से बन रही ज़रूरी सड़क का जायज़ा लिएभुल्लेवाल गुजरां पहुंचकर सड़क निर्माण की क़्वालिटी और प्रगति की समीक्षा की
Logo
Uturn Time
मुंद्रा ड्रग्स केस में ड्रग मनी के दिल्ली के नाइट क्लबों तक पहुंचने की आशंका, ईडी अलर्ट
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : नई दिल्ली में Enforcement Directorate ने गुजरात के Mundra Port पर 3,000 किलो मादक पदार्थ की खेप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी के मुताबिक, यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की जा रही है। जांच में यह बात सामने आई है कि ड्रग तस्करी से अर्जित धन को दिल्ली के नाइट क्लबों में निवेश किया गया था। इसी एंगल से वित्तीय लेन-देन और निवेश के स्रोतों की जांच की जा रही है। यह छापेमारी हरप्रीत सिंह तलवार, शमशुद्दीन और उनके सहयोगियों से जुड़े परिसरों पर की गई। इस मामले में National Investigation Agency पहले ही हरप्रीत सिंह तलवार को गिरफ्तार कर चुकी है, जो फिलहाल जमानत पर बाहर है। गौरतलब है कि 2021 में मुंद्रा बंदरगाह पर करीब 3,000 किलो हेरोइन बरामद हुई थी, जिसे देश के सबसे बड़े ड्रग्स तस्करी मामलों में गिना जाता है। इस केस की जांच कई केंद्रीय एजेंसियां मिलकर कर रही हैं। ईडी की ताजा कार्रवाई से यह संकेत मिल रहा है कि एजेंसियां अब ड्रग्स नेटवर्क की फंडिंग और मनी ट्रेल पर फोकस कर रही हैं।